ट्रेंडिंग न्यूज़

न्याय के देवता हैं शनिदेव, सभी मनोकामनाएं करते हैं पूर्ण

न्याय के देवता भगवान शनिदेव भगवान सूर्य तथा छाया के पुत्र हैं। शनिदेव के जन्‍मदिवस को शनि जयंती के रूप में मनाया जाता है। शनि जयंती को शनि अमावस्‍या नाम से भी जाना जाता है। शनिदेव कर्म के...

न्याय के देवता हैं शनिदेव, सभी मनोकामनाएं करते हैं पूर्ण
लाइव हिन्दुस्तान टीम,meerutFri, 22 May 2020 03:23 AM
ऐप पर पढ़ें

न्याय के देवता भगवान शनिदेव भगवान सूर्य तथा छाया के पुत्र हैं। शनिदेव के जन्‍मदिवस को शनि जयंती के रूप में मनाया जाता है। शनि जयंती को शनि अमावस्‍या नाम से भी जाना जाता है। शनिदेव कर्म के अनुसार फल देने वाले हैं। अच्छे कर्म करने वालों को अच्छे परिणाम देते हैं। यदि गलत कार्यों में संलिप्त नहीं हैं तब शनिदेव से घबराने की जरूरत नहीं। इस दिन भगवान शनिदेव की पूजा से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

शनि जयंती के दिन सूर्योदय से पहले शरीर पर तेल मालिश कर स्नान करें। शनि जयंती पर हवन, यज्ञ कराना शुभ माना जाता है। शनिदेव की पूजा में साफ-सफाई का विशेष ध्‍यान रखा जाता है। शनि जयंती पर जरूरतमंदों को तेल, उड़द और चावल का दान अवश्य करें। शनि जयंती के दिन सूर्य उपासना नहीं करनी चाहिए। मंदिर में शनिदेव के साथ हनुमान जी के दर्शन अवश्य करें। ब्रह्मचर्य का पालन करें। इस दिन यात्रा को स्थगित कर देना चाहिए। गाय और कुत्तों को तेल में बने पदार्थ खिलाने चाहिए। शनिदेव की मूर्ति को देखते समय उनकी आंखों में कभी नहीं देखना चाहिए। नीले या काले पुष्प शनिदेव को अर्पित करें। शनि चालीसा का पाठ करें।

इस आलेख में दी गई जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं पर आधारित हैं, जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें