ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyShani jayanti 2022 Today after 30 years Shani Dev in kumbh rashi Shani Jayanti very special shani sadesati Astrology in Hindi

Shani jayanti 2022: आज 30 साल बाद शनि जयंती पर कुंभ राशि में शनिदेव, साढ़ेसाती वालों के लिए बहुत खास मौका

Shani jayanti 2022 Upaay:शनि जयंती के दिन शनिदेव का जन्म हुआ था। पंचांग के अनुसार जयेष्ठ कृष्ण अमावस्या के दिन सूर्यदेव और छाया के घर शनिदेव जन्मे थे। यह दिन शनि की पीड़ा वालों के लिए खास है

Shani jayanti 2022: आज 30 साल बाद शनि जयंती पर कुंभ राशि में शनिदेव, साढ़ेसाती वालों के लिए बहुत खास मौका
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीMon, 30 May 2022 07:13 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

Shani jayanti 2022: आज जयेष्ठ मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या के दिन शनि देव का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन शनि जयंती के नाम से मनाया जाता है। इस दिन शनिदेव की विशेष अराधना होती है। इस बार 30 वर्ष बाद शनि जयंती के दिन शनि अपनी राशि कुंभ में है। इसलिए शनि की साढ़ेसाती वालों के लिए यह दिन बहुत खास है। इस दिन किए गए उपाय शनि की पीड़ा वालों जैसे शनि महादशा, साढ़ेसाती, ढैया वालों के लिए बहुत खास है। आपको बता दें कि  इस समय मकर, कुंभ व मीन राशि पर शनि की साढ़े साती चल रही है। वृश्चिक राशि पर शनि की ढैय्या का प्रभाव है। इस लिए इस दिन शनि के उपाय बहुत ही खास होंगे। अगर हो सकें तो आज के दिन व्रत रखें।  व्रत रखकर सायंकाल में शनि पूजन और शंनि मंत्र के जाप व पीपल वृक्ष की पूजा, सरसों का जेल, काला तिल, काला वस्त्र, काला छाता आदि के दान से शनि देवे प्रसन्न होते हैं। आज 30 मई को सुखद संयोग सर्वार्थसिद्धयोग में पड़ रहा है जबकि शनिदेव अपने मूल त्रिकोण राशि कुंभ में गोचर कर रहे है, ऐसे में भगवान शनि देव का पूजन अर्चन विशेष फलदायी होगा।

Shani jayanti 2022: आज शनि जयंती पर शनि महादशा, साढ़ेसाती और ढैया वालों को करना चाहिए ये उपाय

कुंडली में उपस्थित शनि से ही यह मालूम किया जाता है कि व्यक्ति अपने जीवन काल में कितना सफल रहेगा और कितना दुख झेलेगा शनि जयंती के दिन व्रत रखकर भगवान शनिदेव की पूजा करके शनि स्तोत्र, शनि चालीसा एवं शनि मंत्र का जाप करना चाहिए। गरीबों की सेवा एवं भिखारियों को भोजन कराकर दक्षिणा देना शुभ होता है।

Shani Jayanti 2022: आज छायानंदन शनि की जयंती पर शाम के समय मकर, कुंभ व मीन और वृश्चिक, कर्क ये राशि वाले करें ये उपाय

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें