ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologyshani in shatabhisha nakshatra 2023 horoscope future prediction rashifal

22 अगस्त को शनि की फिर बदलेगी चाल, होगी उथल- पुथल, पढ़ें अपना राशिफल

Shani In Shatabhisha :ज्योतिषशास्त्र में शनिदेव को विशेष स्थान प्राप्त है। इस समय शनिदेव शतभिषा नक्षत्र में विराजमान हैं। 22 अगस्त को शनिदेव शतभिषा द्वितीय पद से शतभिषा प्रथम पद में प्रवेश कर जाएंगे।

22 अगस्त को शनि की फिर बदलेगी चाल, होगी उथल- पुथल, पढ़ें अपना राशिफल
Yogesh Joshiलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीSun, 20 Aug 2023 06:40 AM
ऐप पर पढ़ें

ज्योतिषशास्त्र में शनिदेव को विशेष स्थान प्राप्त है। इस समय शनिदेव शतभिषा नक्षत्र में विराजमान हैं। 22 अगस्त को शनिदेव शतभिषा द्वितीय पद से शतभिषा प्रथम पद में प्रवेश कर जाएंगे। शनि के शतभिषा प्रथम पद में प्रवेश करने से कुछ राशि वालों को शुभ तो कुछ राशि वालों को अशुभ की प्राप्ति होगी। शनि के शुभ होने पर जहां व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है, तो अशुभ होने पर कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं, शनि का शतभिषा प्रथम पद में प्रवेश सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल...

मेष राशि- मन परेशान रहेगा। क्रोध से बचें। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। परिवार का साथ मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान दें।

वृष राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। पिता का साथ मिलेगा।

मिथुन राशि- बातचीत में संयत रहें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मित्रों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। कुटुंब के किसी बुजुर्ग से धन मिल सकता है। यात्रा पर जा सकते हैं।

4 सितंबर को गुरु हो जाएंगे वक्री, इन राशि वालों को होगा जबरदस्त फायदा

कर्क राशि-  मन परेशान रहेगा। शैक्षिक और शोधादि कार्यों में सफल रहेंगे। बौद्धिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं।

सिंह राशि- संयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि के साथ स्थान परिवर्तन हो सकता है। आय में वृद्धि होगी।

कन्या राशि- आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। कारोबार में कठिनाई आ सकती है। परिश्रम भी अधिक रहेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा।

24 अगस्त को बुध का बड़ा परिवर्तन, ये 4 राशि वाले होने वाले हैं मालामाल

तुला राशि- मन शांत तो रहेगा। फिर भी क्रोध से बचें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा।

वृश्चिक राशि- आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम भी अधिक रहेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। सेहत का ध्यान रखें।

धनु राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है।

मकर राशि- मन अशांत रहेगा। संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। कारोबार पर ध्यान दें। कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ राशि- मन अशांत हो सकता है। मन में नकारात्मक विचारों से बचें। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। खर्चों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मीन राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। परंतु अति- उत्साही होने से बचें। बातचीत में संयत रहें। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम रहेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें