ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyShani Gochar 2023 Shani Dev will be in Aquarius in the new year who will get benefit of Shash Mahapurush Yoga

Shani Gochar 2023: नए साल में शनिदेव कुंभ राशि में करेंगे प्रवेश, शश महापुरुष योग का किन्हें मिलेगा लाभ

Shani Gochar 2023: नए साल में कई ग्रहों के राशि परिवर्तन से मानव जीवन प्रभावित होगा। अब शनि कम से कम ढ़ाई साल बाद मकर राशि छोड़कर कुंभ राशि में नए साल में प्रवेश कर रहे हैं। जानें प्रभाव-

Shani Gochar 2023: नए साल में शनिदेव कुंभ राशि में करेंगे प्रवेश, शश महापुरुष योग का किन्हें मिलेगा लाभ
Saumya Tiwariलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीWed, 28 Dec 2022 05:29 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

Shani Gochar 2023: ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह को महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है। शनि को क्रूर ग्रह माना गया है। कहा जाता है कि हर व्यक्ति को जीवन में हर एक बार शनि की महादशा का सामना करना पड़ता है। शनि को न्याय देवता व कर्मफलदाता कहा जाता है। शनिदेव नए साल 2023 में अपनी राशि में परिवर्तन करेंगे। शनि मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। 17 जनवरी 2023 को शनि का राशि परिवर्तन होगा। शनि के कुंभ राशि में प्रवेश करने से शश महापुरुष राजयोग का निर्माण होगा। जानें कुंभ राशि में शनि के जाने से किन राशियों को होगा लाभ-

साल 2023 में शनि के राशि परिवर्तन से वृषभ, मिथुन, तुला व धनु राशि वालों को लाभ मिलेगा। शनि गोचर से धनु राशि वालों को शनि की साढ़ेसाती से मुक्ति मिल जाएगी। मिथुन व तुला राशि वालों को शनि ढैय्या से छुटकारा मिलेगा। शनि गोचर काल में इन राशियों को नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे। भाग्य का साथ मिलने से कई अटके काम बन सकते हैं।

17 जनवरी को 30 साल बाद शनि का कुंभ राशि में प्रवेश, इन राशियों के पलटेंगे दिन

कुंभ राशि में कब तक रहेंगे शनिदेव-

शनि साल 2023 में 17 जनवरी को रात 08 बजकर 02 मिनट पर प्रवेश करेंगे। शनि का राशि चक्र पूरा होने में करीब 30 साल का समय लगता है। शनि कुंभ राशि में 29 मार्च 2025 तक रहेंगे। इसके बाद मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

इन राशियों में शुरू होगी शनि की साढ़ेसाती व ढैय्या-

17 जनवरी 2023 को कर्क व वृश्चिक राशि वालों पर शनि ढैय्या शुरू होगी। कर्क राशि के आठवें भाव और वृश्चिक राशि के चौथे भाव में शनि का प्रवेश होगा। इसके अलावा मीन राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण शुरू होगा।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें