ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyShani Gochar 2023 India future will be affected by Saturn transit in Aquarius know which areas will be affected

Shani Gochar 2023 : शनि के कुंभ राशि में गोचर से भारत का भविष्य होगा प्रभावित, जानें किन क्षेत्रों पर होगा इसका असर

Shani Gochar 2023 : कुंभ, शनि की स्वगृह राशि है इसीलिए कुंभ राशि में शनि काफी प्रसन्न रहेंगे। शनि के इस गोचर का देश के भाग्य पर गहरा प्रभाव पड़ेगा।

Shani Gochar 2023 : शनि के कुंभ राशि में गोचर से भारत का भविष्य होगा प्रभावित, जानें किन क्षेत्रों पर होगा इसका असर
Archana Pathakलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीSat, 28 Jan 2023 06:29 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

शनि अपनी राशि कुंभ में गोचर कर चुके हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि को सबसे धीमा ग्रह माना जाता है। जब ग्रह अपनी राशि बदलते हैं तो इसकी वजह से बहुत सारे परिवर्तन देखने को मिलते हैं। कुंभ, शनि की स्वगृह राशि है इसीलिए कुंभ राशि में शनि काफी प्रसन्न रहेंगे। शनि के इस गोचर का देश के भाग्य पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। आइये जानते हैं शनि इस गोचर का भारत पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

शनि के दशम भाव में गोचर करने से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की प्रतिष्ठा और मान- सम्मान में वृद्धि होगी। नई-नई योजनाओं की शुरुआत होगी। विकासशील देशों के मिलने वाले सहयोग के कारण वैश्विक स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा में सुधार होगा। भारत का सेवा क्षेत्र आगे बढ़ेगा।

शनि का यह गोचर औद्योगिक क्षेत्र के लिए शुभ संकेत दे रहा है। भारत का विनिर्माण क्षेत्र नए स्तर पर पहुंच जाएगा। 'मेक इन इंडिया' पहल की विश्वसनीयता को और अधिक बढ़ावा मिलेगा। शनि ग्रह के कारण भारत को अपनी आधुनिक तकनीक को विकसित करने में सहायता मिलेगी। 2023 में भारत के सकल घरेलू उत्पाद में वृद्धि देखने को मिलेगी।

शनि के कुंभ राशि में गोचर करने से भारत को अपने निर्यात क्षेत्र में काफी सफलता हासिल होगी। जिससे देश का बुनियादी ढांचा मजबूत होना तय है। अमेरिका के अलावा भारत को निर्यात के क्षेत्र में नए पार्टनर देश मिल जाएंगे। भारत का दवा उद्योग नई बुलंदियां को छुऐगा। डॉलर के समक्ष रुपया मजबूत होगा। 

शनि पर केतु की दृष्टि होने के कारण ऊर्जा उद्योग में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। अगले कुछ सालों में भारत की ऊर्जा खपत में रिकॉर्ड तोड़ वृद्धि होने की संभावना है। रिन्यूवल एनर्जी के क्षेत्र और विकास को बढ़ाने के लिए ज्यादा से ज्यादा निवेश किया जाऐगा। 

शनि के कारण भारत की व्यक्तिगत नीतियों में बदलाव होगा। शनि देश के किसान और श्रमिकों के लिए मजबूती से खड़ा रहने वाला ग्रह है। साल 2023 में देश के श्रमिक नियमों में कुछ बदलाव होंगे। इसका भारत के रोजगार, बाजार या सेवा क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के बारे में सोचने और उनके प्रति होने वाले व्यवहार पर भी अनुकूल प्रभाव पड़ेगा। 

साल 20230 में जब शनि मकर राशि में गोचर कर रहे थे। तब पूरे विश्व को कोविड-19 जैसी भयंकर महामारी का सामना करना पड़ा था। जिसने देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की बुरी तरह प्रभावित कर दिया था। अब शनि मकर राशि को छोड़कर कुंभ राशि मे प्रवेश कर चुके हैं। ऐसे में देश की स्वास्थ्य व्यवस्था को अपने कार्यभार से थोड़ी राहत मिलेगी। देश में नई वैक्सीन के निर्माण के लिए बहुत सारी व्यवस्थाएं स्थापित किया जाऐगी। कोविड से जुड़ी खबरें अभी भी सुर्खियां बटोरती रहेंगी। लेकिन इसके बावजूद आप राहत की सांस ले सकते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें