ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyShani Dhaiya and Sadesati In 2024 Shanidev will have an oblique eye on these zodiac signs know shani upay

Shani: 2024 में शनिदेव की इन राशियों पर रहेगी तिरछी नजर, शनि प्रकोप से बचाव के लिए करें ये काम

Shani Dhaiya and Sadedati: शनि वर्तमान में कुंभ राशि में विराजमान हैं और आने वाले नए साल 2024 में भी कुंभ राशि में ही रहने वाले हैं। जानें शनि साल 2024 में किन राशियों को पहुंचाएंगे कष्ट-

Shani: 2024 में शनिदेव की इन राशियों पर रहेगी तिरछी नजर, शनि प्रकोप से बचाव के लिए करें ये काम
Saumya Tiwariलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीTue, 21 Nov 2023 05:16 AM
ऐप पर पढ़ें

Shani Effect 2024: कुछ ही दिनों में नया साल शुरू हो जाएगा। नए साल को लेकर लोगों में उत्साह होना आम है। हर किसी के मन में सवाल आता है कि आखिर नया साल उसके जीवन में क्या बदलाव लाएगा। क्या सफलता हासिल होगी या अटके हुए काम बनेंगे। ग्रहों के न्यायाधीश व कर्मफलदाता शनिदेव हर किसी को उसके कर्म के अनुसार फल प्रदान करते हैं। शनि को ज्योतिष शास्त्र में सबसे धीमी गति का ग्रह माना गया है। शनि साल 2024 में सभी 12 राशियों पर अपना प्रभाव डालेंगे। शनि करीब 30 साल बाद अपनी स्वराशि कुंभ में मार्गी रहेंगे। जानें किन पांच राशियों पर रहेगा शनि ढैय्या व साढ़ेसाती का असर-

देव दीपावली पर कृतिका नक्षत्र और शिव योग का सुखद संयोग, ज्योतिषविद् से जानें शुभ मुहूर्त, कथा व सभी खास बातें

इन दो राशियों पर शनि ढैय्या का असर: शनि के कुंभ राशि में होने से कर्क व वृश्चिक राशि के जातकों पर शनि ढैय्या का प्रभाव रहेगा। शनि ढैय्या किसी भी राशि में ढाई साल तक रहती है। शनि के राशि परिवर्तन के साथ ही ढैय्या का प्रभाव का खत्म हो जाता है। शनि ढैय्या से पीड़ित राशि के जातकों को किसी भी जोखिम भरे कार्य से दूर रहना चाहिए व किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। वाहन प्रयोग में भी सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

शनि की साढ़ेसाती से पीड़ित रहेंगी ये राशियां: साल 2024 में शनि कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे। शनि के कुंभ राशि में होने से मकर, कुंभ व मीन राशि के जातक शनि की साढ़ेसाती से पीड़ित रहेंगे। शनि की साढ़ेसाती के तीन चरण होते हैं। कुंभ मकर राशि वालों पर साढ़ेसाती का तीसरा व आखिरी चरण चल रहा है, कुंभ राशि वालों पर दूसरा व मीन राशि वालों पर पहला चरण चल रहा है। शनि साढ़ेसाती की अवस्था में जातकों को कष्ट प्रदान करते हैं। ऐसे में शनि की साढ़ेसाती की अवस्था में इन तीन राशि के जातकों को शनि के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए गरीबों की मदद करनी चाहिए। शनि चालीसा व शनि मंत्र का जाप करना लाभकारी रहेगा।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें