ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologyshani dev upay remedies how to make shani dev happy shani dev is always happy with these people Astrology in Hindi

इन लोगों पर कभी नहीं पड़ती है शनि की बुरी नजर, हमेशा रहते हैं शनिदेव मेहरबान

शनि के बुरे प्रकोप से सभी को भय लगता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शनि देव कर्म फल दाता हैं। शनि देव कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। शनि के अशुभ प्रभाव से जहां व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का...

इन लोगों पर कभी नहीं पड़ती है शनि की बुरी नजर, हमेशा रहते हैं शनिदेव मेहरबान
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSat, 03 Jul 2021 03:55 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

शनि के बुरे प्रकोप से सभी को भय लगता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शनि देव कर्म फल दाता हैं। शनि देव कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। शनि के अशुभ प्रभाव से जहां व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है, वहीं शुभ प्रभाव से व्यक्ति का जीवन राजा के समान हो जाता है। शनि का स्वभाव कठोर है, जिस वजह से शनिदेव के बुरे प्रभाव से लोग भयभीत रहते हैं। शनि देव के बुरे प्रभाव से बचने के लिए व्यक्ति को अच्छे कर्म करने चाहिए। आज इस लेख के माध्यम से आपको बताएंगे शनि देव किन लोगों पर हमेशा कृपा करते हैं। इन लोगों पर शनि का अशुभ प्रभाव नहीं पड़ता है। आइए जानते हैं, किन लोगों पर नहीं पड़ती है शनिदेव की बुरी नजर...

मेहनती लोग

  • जो लोग जीवन में मेहनत करके सफलता प्राप्त करत हैं उन लोगों पर शनि देव की हमेशा कृपा बरसती है। शनि देव उस व्यक्ति से प्रसन्न रहते हैं जो मेहनत करता है। 

Chanakya Niti : इन आदतों की वजह से जीवनभर रहती है गरीबी, आया हुआ धन भी पानी की तरह बह जाता है

जरूरतमंद लोगों की मदद करने वाले पर रहती है शनि कृपा

  • शनिदेव की उन लोगों पर विशेष कृपा रहती है जो जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। शनि देव की कृपा प्राप्त करने के लिए हमेशा कमजोर, निर्धन और दिव्यांग व्यक्तियों की मदद करें।

मान- सम्मान करने वालों पर रहती है शनि कृपा

  • जो व्यक्ति हमेशा अपने से बड़ो का मान- सम्मान करता है और अपने से छोटो से प्रेम करता है उस व्यक्ति पर हमेशा शनि देव की कृपा बरसती है। 

हर कार्य में जल्दबाजी करते हैं ये लोग, बिना सोच- विचार किए करते हैं काम

पशु- पक्षियों से प्रेम करने वाले पर शनिदेव की रहती है कृपा

  • उन लोगों पर हमेशा शनिदेव की कृपा बनी रहती है जो पशु- पक्षियों से प्रेम करते हैं। प्रकृति और पशु- पक्षियों का ध्यान रखने वाले व्यक्तियों पर शनि देव मेहरबान रहते हैं।

अन्न का सम्मान करने वालों पर रहती है शनिदेव की कृपा

  • अन्न का सम्मान करने वालों पर हमेशा शनि देव की विशेष कृपा रहती है। व्यक्ति को कभी भी अन्न का अपमान नहीं करना चाहिए। अन्न का अपमान करने वालों से शनिदेव नाराज हो जाते हैं।

दो मित्र ग्रहों के ही एक राशि में आने से इन राशियों को होगा महालाभ, भाग्योदय होने के संकेत

भरोसेमंद लोगों पर रहती है शनिदेव की कृपा

  • भरोसेमंद लोगों पर हमेशा शनिदेव की कृपा बनी रहती है। शनि देव उन लोगों से नाराज रहते हैं जो धोखा देते हैं।

धर्म के मार्ग पर चलने वालों पर रहते हैं शनि देव मेहरबान

  • धर्म के मार्ग पर चलने वाले लोगों पर हमेशा शनिदेव की कृपा रहती है। व्यक्ति को धार्मिक होना चाहिए। धर्म के मार्ग पर चलने वाला व्यक्ति जीवन में सभी तरह के सुखों का अनुभव करता है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें