ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyShani Dev is kind to these zodiac signs shani favourite rashi

इन राशियों पर शनिदेव रहते हैं मेहरबान, जानिए क्या आप भी हैं इस लिस्ट में शामिल

आज शनिवार का दिन है औऱ धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित है। इस दिन विधि- विधान से शनि देव की पूजा- अर्चना की जाती है। शनिदेव को कर्मफल दाता भी कहा जाता है। ऐसा माना जाता...

इन राशियों पर शनिदेव रहते हैं मेहरबान, जानिए क्या आप भी हैं इस लिस्ट में शामिल
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSat, 17 Apr 2021 10:04 AM
ऐप पर पढ़ें

आज शनिवार का दिन है औऱ धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित है। इस दिन विधि- विधान से शनि देव की पूजा- अर्चना की जाती है। शनिदेव को कर्मफल दाता भी कहा जाता है। ऐसा माना जाता है शनि देव व्यक्ति के कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार शनिदेव की बुरी दृष्टि पड़ने पर कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वहीं शनि के शुभ प्रभाव से व्यक्ति का जीवन राजा के समान हो जाता है। कुछ ऐसी राशियां भी हैं, जिन पर शनिदेव की विशेष कृपा रहती है। आइए जानते हैं किन राशियों पर शनिदेव मेहरबान रहते हैं...

तुला राशि

  • तुला राशि शनिदेव की प्रिय राशि है।  ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार शुक्रदेव इस राशि के स्वामी हैं। इस राशि के जातकों पर शनिदेव की विशेष कृपा रहती है। तुला राशि के जातक कर्मठ और ईमानदार होते हैं। इनके स्वभाव के कारण शनिदेव इस राशि के जातकों से प्रसन्न रहते हैं। शुक्र इस राशि के स्वामी हैं, जो सुख- सम्पन्नता के कारक ग्रह हैं। तुला राशि के जातकों को शनिदेव की पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है।

कुंभ राशि

  • शनिदेव का आर्शीवाद कुंभ राशि पर हमेशा बना रहता है। इस राशि के स्वामी भी शनिदेव  ही हैं। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार इस राशि के जातकों का स्वभाव काफी सरल होता है। इस राशि के जातक गरीबों और असहायों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। कुंभ राशि के लोगों के स्वभाव की वजह से शनिदेव इस राशि पर काफी मेहरबान रहते हैं। 

मकर राशि

  • मकर राशि के स्वामी भी शनिदेव ही हैं। इन राशि के जातकों पर शनिदेव की विशेष कृपा दृष्टि रहती है। शनिदेव की कृपा से मकर राशि के जातकों को सभी तरह के सुखों की प्राप्ति होती है। इस राशि के जातक बहुत अधिक भाग्यशाली होते हैं।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें