ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologyshani dev effects in 2021 shani sade sati and dhaiya saturn transit retrograde predictions horoscope rashifal Astrology in Hindi

साल के अंत तक ये राशि वाले रहेंगे शनि के अशुभ प्रभावों से दूर, इस वर्ष खूब मिलेगा मान- सम्मान और यश

साल 2021 का 8वां महीना चल रहा है। इस साल के 4 माह शेष हैं। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार राशि के आधार पर व्यक्ति के भविष्य के बारे में जानकारी प्राप्त हो जाती है। साल के अंत तक कुछ राशियों पर शनिदेव का...

साल के अंत तक ये राशि वाले रहेंगे शनि के अशुभ प्रभावों से दूर, इस वर्ष खूब मिलेगा मान- सम्मान और यश
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSun, 08 Aug 2021 04:26 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

साल 2021 का 8वां महीना चल रहा है। इस साल के 4 माह शेष हैं। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार राशि के आधार पर व्यक्ति के भविष्य के बारे में जानकारी प्राप्त हो जाती है। साल के अंत तक कुछ राशियों पर शनिदेव का अशुभ प्रभाव नहीं पड़ेगा। शनि के ज्योतिष में पापी और क्रूर ग्रह कहा जाता है। शनि के अशुभ प्रभावों से व्यक्ति का जीवन बुरी तरह प्रभावित हो जाता है। लेकिन ऐसा नहीं है कि शनि केवल अशुभ फल देते हैं। शनि शुभ फल भी देते हैं। शनि के शुभ होने पर रंक भी राजा बन जाता है। आइए जानते हैं इस साल के अंत तक किन राशियों पर नहीं पड़ेगा शनि का अशुभ प्रभाव...

वृष राशि

  • साल के अंत तक वृष राशि के जातकों पर शनिदेव मेहरबान रहेंगे।
  • पारिवारिक जीवन में सुख का अनुभव करेंगे।
  • वाहन या मकान खरीद सकते हैं।
  • शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है।
  • आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
  • मेहनत करने से कार्यों में सफलता अवश्य मिलेगी।

अगस्त में मंगल नहीं बदलेंगे राशि, इन लोगों को कुछ समय तक रखना होगा सावधान, धन- हानि के संकेत

वृश्चिक राशि

  • वृश्चिक राशि पर इस समय शनिदेव की विशेष कृपा है।
  • कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे।
  • परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा।
  • आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
  • इस समय किस्मत का पूरा साथ मिलेगा।

सावन का शुक्ल पक्ष इन 4 राशि वालों के जीवन में लाएगा खुशियां, 9 अगस्त से हो रहा शुरू

मीन राशि

  • शनिदेव की कृपा से मीन राशि के जातकों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है। 
  • शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे।
  • शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय काफी अच्छा है।
  • धन- लाभ होने के योग भी बन रहे हैं।
  • कार्यक्षेत्र में हर कोई आपकी तारीफ करेगा।
  • स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें