ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyShani dev changes track and five zodiacs will get favor

शनिदेव आज से बदल रहे हैं चाल, खुलेंगे इन 5 राशि वालों की किस्‍मत के ताले

न्याय के देवता शनि देव 6 सितंबर के दिन अपनी चाल बदल रहे हैं। इसके प्रभाव से इन 5 राशियों की किस्मत के ताले खुलने की उम्‍मीद है। इनके रुके या अटके हुए काम बन जाएंगे और सफलता कदम चूमेगी। चलिए जानते...

शनिदेव आज से बदल रहे हैं चाल, खुलेंगे इन 5 राशि वालों की किस्‍मत के ताले
लाइव हिन्‍दुस्‍तान ,नई दिल्‍ली  Thu, 06 Sep 2018 03:17 PM
ऐप पर पढ़ें

न्याय के देवता शनि देव 6 सितंबर के दिन अपनी चाल बदल रहे हैं। इसके प्रभाव से इन 5 राशियों की किस्मत के ताले खुलने की उम्‍मीद है। इनके रुके या अटके हुए काम बन जाएंगे और सफलता कदम चूमेगी। चलिए जानते हैं कि कौन सी हैं वह 5 राशियां जिनके जीवन में आएगा यह बदलाव।

मेष राशि
आप की सोची गई सभी योजनाएं शनि देव की कृपा से पूरी होने वाली हैं। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे। शनिदेव की कृपा से इस राशि के लोगों का भाग्य खुल गया है। भाग्य की मदद तो आपके साथ बनी ही रहेगी लेकिन आपको धैर्य भी रखना होगा। ऐसे में देरी तो जरूर होगी लेकिन आपके सभी अच्छे कार्य सफल होंगे।

कर्क राशि
लंबे समय से चल रहे कर्ज से छुटकारा मिलने के संयोग हैं। जो असफलता के कारण आज तक आपको हानि होती आई है उससे छुटकारा मिलेगा। व्यापार में भी आप प्रगति की ओर बढ़ेंगे। अदालत में अनसुलझे मामले निपटने की उम्‍मीद बढ़ गई है। आगे आने वाले सभी अहम फैसले आपके पक्ष में होने वाले हैं। शनि देव आपका भरपूर साथ देंगे और लंबे समय से चल रही परेशानी से छुटकारा मिलेगा।

तुला राशि
शनिदेव का साथ मिलने के कारण तुला राशि के लोग साहस और पराक्रमशील हो जाएंगे। तुला राशि के लोगों का भाग्य भरपूर साथ देगा। जो भी आपकी मुराद अब तक पूरी नहीं हो पाई है शनि देव अब उसे पूरी कर देंगे। केवल आपको कार्यक्षेत्र में थोड़ी अधिक मेहनत करने की जरूरत है इससे आप सफल जरूर होंगे। पारिवारिक तनाव कम होने के संकेत भी दिख रहे हैं।

वृश्‍चिक राशि
इस राशि के जो लोग धन के कमी से ग्रस्त थे, जल्द ही इस समस्या से छुटकारा मिलने की उम्‍मीद है। शनिदेव की अनुकंपा से ठंड की वजह से पिछड़े कार्य सफल होंगे। भौतिक संसाधनों में सुख का संयोग बन रहा है। शेयर के कारोबार में आपको अच्छा फायदा मिल सकता है। कामकाज और मुनाफा को देखते हुए परिवार को कम समय देना आपकी भूल हो सकती है इसलिए ऐसा करने से बचें।

मकर राशि
मकर राशि के लोग हर काम को धैर्य और संयम से करते रहें, सफलता जरूर मिलेगी। जल्द ही शनिदेव आपकी राशि के स्वामी बनने वाले हैं जिसके कारण रुके हुए सभी कार्य सफल होंगे। आपको धन से संबंधित लाभ भी मिलने वाला है। यह साल खत्म होते-होते शनिदेव आप पर महान कृपा करके जाएंगे साथ ही आप अच्छा मुनाफा भी मिलेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें