ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ धर्मआज मध्यरात्रि में शनि होंगे अस्त, कर्क, वृश्चिक, मकर, कुंभ, मीन वालों के जीवन में होगा बड़े बदलाव, पढ़ें राशिफल

आज मध्यरात्रि में शनि होंगे अस्त, कर्क, वृश्चिक, मकर, कुंभ, मीन वालों के जीवन में होगा बड़े बदलाव, पढ़ें राशिफल

shani asth kumbh rashi mein : शनिदेव को ज्योतिष में विशेष स्थान प्राप्त है। शनिदेव को पापी और क्रूर ग्रह कहा जाता है। शनि के अशुभ होने पर व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

आज मध्यरात्रि में शनि होंगे अस्त, कर्क, वृश्चिक, मकर, कुंभ, मीन वालों के जीवन में होगा बड़े बदलाव, पढ़ें राशिफल
Yogesh Joshiलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीMon, 30 Jan 2023 01:53 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

शनिदेव को ज्योतिष में विशेष स्थान प्राप्त है। शनिदेव को पापी और क्रूर ग्रह कहा जाता है। शनि के अशुभ होने पर व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन ऐसा नहीं है कि शनिदेव सिर्फ अशुभ फल देते हैं। शनिदेव शुभ फल भी देते हैं। शनि के शुभ होने पर व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है। 30 जनवरी की मध्यरात्रि को शनिदेव कुंभ राशि में अस्त होने जा रहे हैं। शनिदेव के अस्त होने से कुछ राशि वालों को शुभ तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होगी। आइए जानते हैं शनि के अस्त होने से कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल...

मेष राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा, परंतु संयत रहें। धैर्यशीलता में कमी हो सकती है। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। परिवार का साथ मिलेगा। विदेश यात्रा लाभप्रद रहेगी।

वृष राशि- मन में निराशा व असंतोष रहेगा। आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता बनाए रखने के प्रयास करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। परिवार का साथ मिलेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि- मन प्रसन्न तो रहेगा, परंतु धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। उपहार में वस्त्र प्राप्त हो सकते हैं। माता का सान्निध्य प्राप्त होगा।

कर्क राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परंतु आत्मसंयत रहें। मन परेशान रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

इन तारीखों में जन्मे लोगों को अगले महीने रोजाना मिलेंगे शुभ समाचार, धन- लाभ के बनेंगे योग

सिंह राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परंतु अति उत्साही होने से बचें। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। भागदौड़ अधिक रहेगी।

कन्या राशि- मन परेशान रहेगा। आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। कला या संगीत में रुचि बढ़ सकती है। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

तुला राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। पिता का साथ मिलेगा। भागदौड़ अधिक रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास बहुत रहेगा। कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। शैक्षिक व शोध आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें।

शनि के अस्त होने से साढ़ेसाती और ढैय्या वालों की बढ़ेंगी मुश्किलें, रोजाना ये उपाय करने से मिलेगा शनि के अशुभ प्रभावों से छुटकारा

धनु राशि- मानसिक शांति रहेगी। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है।

मकर राशि- आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परंतु मन अशांत रहेगा। संयत रहें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। कारोबार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

कुंभ राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी बहुत रहेगा। वाणी प्रभावशाली रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। खर्चों में वृद्धि होगी।

मीन राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। वाणी में मधुरता रहेगी। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। खर्चों की अधिकता रहेगी। परिश्रम अधिक रहेगा। यात्रा सुखद रहेगी।