September Horoscope: सितंबर का महीना इन राशियों पर भारी, हो सकती हैं आर्थिक दिक्कतें

September Horoscope: सितंबर का महीना इन राशियों पर भारी, हो सकती हैं आर्थिक दिक्कतें

संक्षेप:

September Horoscope: सितंबर में कई बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं। आर्थिक रूप से सितंबर महीने में ग्रहों के राशि परिवर्तन से कुछ राशियों को पैसों के मामले में नुकसान झेलना पड़ सकता है।

Mon, 4 Sep 2023 02:28 PMShrishti Chaubey लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

September Horoscope: इस साल सितंबर का महीना बेहद खास रहने वाला है। सितंबर 2023 में कई बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं। सितंबर महीने में ग्रहों के इस गोचर के परिणाम स्वरूप कुछ राशियों को फायदा होगा तो कुछ को नुकसान होने की भी संभावना है। वहीं, आर्थिक रूप से सितंबर महीने में ग्रहों के राशि परिवर्तन से कुछ राशियों को पैसों के मामले में नुकसान झेलना पड़ सकता है। इसलिए आइए जानते हैं कि सितंबर के महीने में किन राशियों को सावधानी बरतने की जरूरत है-

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मिथुन राशि
आर्थिक दृष्टि से मिथुन राशि के लोगों के लिए सितंबर का महीना बहुत शुभ नहीं माना जा रहा है। सितंबर के महीने में आपको धन से जुड़े निर्णय लेने से पहले सोच विचार करने की जरूरत है। बेफिजूल के खर्चे ना करना बेहतर रहेगा। वहीं, जरूरतों को पूरा करने के लिए इस महीने आपके खर्च बढ़ सकते हैं। पैसों के लेनदेन से बचें।

कन्या राशि
सितंबर का महीना कन्या राशि के लोगों के लिए आर्थिक रूप से अच्छा नहीं माना जा रहा है। इस महीने आपको अपने खर्चों पर लगाम लगाने की जरूरत है। आर्थिक रूप से इस महीने आपको सावधानी बरतनी चाहिए। वहीं, महीने का बजट भी गड़बड़ा सकता है।

तुला राशि
तुला राशि के लोग सितंबर के महीने में आर्थिक दृष्टि से कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले सोच विचार जरूर करें। यह महीना आपके लिए निवेश करने के लिए शुभ नहीं माना जा रहा है। जरूरतों को पूरा करने के लिए खर्च बढ़ सकते हैं। इसलिए सावधानी बरतें और महीने का बजट बनाएं और उसके अनुरूप ही खर्च करें।

मीन राशि
मीन राशि के लोगों के लिए आर्थिक रूप से सितंबर का महीना शुभ नहीं माना जा रहा है। ऐसे में पैसों का खर्च बढ़ सकता है, जिसकी वजह से महीने के बजट में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। सोच समझ कर खर्च करना बेहतर रहेगा। यह महीना लेनदेन के लिए अच्छा नहीं माना जा रहा है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Shrishti Chaubey

लेखक के बारे में

Shrishti Chaubey
लाइव हिन्दुस्तान में बतौर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रही सृष्टि चौबे को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है। सृष्टि को एस्ट्रोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखने की अच्छी समझ है। इसके अलावा वे एंटरटेनमेंट और हेल्थ बीट पर भी काम कर चुकी हैं। सृष्टि ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, हस्तरेखा, फेंगशुई और वास्तु पर अच्छी जानकारी रखती हैं। खबर लिखने के साथ-साथ इन्हें वीडियो कॉन्टेंट और रिपोर्टिंग में भी काफी रुचि है। सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। अपने कॉलेज के दिनों में इन्होंने डाटा स्टोरी भी लिखी है। साथ ही फैक्ट चेकिंग की अच्छी समझ रखती हैं। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!