ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologySecond Monday of Sawan do these things with Shiva Rudrabhishek

सावन का दूसरा सोमवार आज, इन चीजों से करें शिव का रुद्राभिषेक

आज  सावन का दूसरा सोमवार है। देशभर में श्रद्धालु शिव मंदिरों में जलाभिषेक कर भगवान शिव और पार्वती का पूजन कर रहे हैं। कहते हैं कि भोले शकंर अपने भक्तों के छोटे से प्रयत्न से खुश होते...

सावन का दूसरा सोमवार आज, इन चीजों से करें शिव का रुद्राभिषेक
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्ली Mon, 06 Aug 2018 08:37 AM
ऐप पर पढ़ें

आज  सावन का दूसरा सोमवार है। देशभर में श्रद्धालु शिव मंदिरों में जलाभिषेक कर भगवान शिव और पार्वती का पूजन कर रहे हैं। कहते हैं कि भोले शकंर अपने भक्तों के छोटे से प्रयत्न से खुश होते हैं। पुराणों के अनुसार सावन माह को भगवान शिव की अराधना के लिए सबसे उपयुक्‍त समय बताया गया है। सावन के महीने में रुद्राभिषेक का भी खास महत्व हैं।

अलग-अलग चीजों से भगवान शिव का रुद्राभिषेक करने से अलग-अलग मनोकामनाओं की पूर्ति होती हैं। सावन के अलावा कृष्णपक्ष की प्रतिपदा, चतुर्थी, पंचमी, अष्टमी, एकादशी, द्वादशी, अमावस्या तिथियां, शुक्लपक्ष की द्वितीया, पंचमी, षष्ठी, नवमी, द्वादशी, त्रयोदशी के दिन भगवान शिव का रुद्राभिषेक करना बहुत अच्छा माना जाता है। यहां जानें किन चीजों से करें भगवान शिव का रूद्राभिषेक: 

सावन की और खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

 रोगों को शांत करने के लिए भगवान शिव का कुशोदक से अभिषेक करें। भवन वाहन के लिए दही एवं लक्ष्मी प्राप्ति के लिए गन्ने के रस से करें। धन वृद्धि के लिए शहद एवं घी से अभिषेक करें। पुत्र प्राप्ति के लिए दुग्ध से अभिषेक द्वारा योग्य संतान-प्राप्ति होती है। सहस्रनाम मंत्रों का उच्चरण करते हुए घृत की धारा से वंश वृद्धि होती है। सरसों के तेल से अभिषेक द्वारा शत्रु पराजित होता है। शर्करा मिलाकर दूध के अभिषेक से जड़बुद्धि विद्वान होता है। 

इस आलेख में दी गई जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं पर आधारित हैं, जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें