ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologySawan Shivratri 2021 Sawan Shivratri today Jalabhishek of Sawan Trayodashi from 628 pm Astrology in Hindi

Sawan Shivratri 2021 : सावन शिवरात्रि आज, सावन त्रयोदशी का जलाभिषेक शाम 6:28 बजे से 

पुरा महादेव गांव स्थित ऐतिहासिक पुरा महादेव मंदिर पर शिवरात्रि पर जलाभिषेक की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मंदिर को लाइटों से सजा दिया गया है। मंदिर के गर्भगृह में जहां गुरुवार की सांय 5:09 बजे से...

Sawan Shivratri 2021 : सावन शिवरात्रि आज, सावन त्रयोदशी का जलाभिषेक शाम 6:28 बजे से 
हिन्दुस्तान ब्यूरो,बालैनी बागपतFri, 06 Aug 2021 06:24 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

पुरा महादेव गांव स्थित ऐतिहासिक पुरा महादेव मंदिर पर शिवरात्रि पर जलाभिषेक की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मंदिर को लाइटों से सजा दिया गया है। मंदिर के गर्भगृह में जहां गुरुवार की सांय 5:09 बजे से द्वादशी का जलाभिषेक शुरू हो गया वहीं शुक्रवार को शिवरात्रि पर त्रयोदशी तिथि में सांय  6:28 बजे से लाखों की संख्या में श्रद्धालुजन एवं कांवड़िये जलाभिषेक करेंगे।

कोरोना महामारी की वजह से पिछले दो साल से ऐतिहासिक पुरा महादेव मंदिर परिसर में श्रावणी मेले का आयोजन नहीं किया गया है। इस बार पर भी मंदिर कमेटी ने मेले के आयोजन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। कहीं कोई भंडारा नहीं होने दिया जाएगा। मंदिर में कोविड-19 गाइडलाइन का पालन कराते हुए जलाभिषेक कराने की बात कही जा रही है। मास्क अनिवार्य कर दिय गया है। उम्मीद है कि शुक्रवार को शिवरात्रि पर लाखों की संख्या शिवभक्त श्रद्धालुजन और कांवड़ियें शुभ मुहुर्त में पुरा महादेव का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना करेंगे। मंदिर के पुजारी पं. जयभगवान शर्मा ने बताया कि शुक्रवार की सांय 6.28 बजे से त्रियोदशी का जलाभिषेक शुरू होगा।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें