ट्रेंडिंग न्यूज़

शुभ संयोग के साथ आया है सावन का अंतिम सोमवार, मनोकामनाएं पूर्ण करेंगे भोलेनाथ

सावन के अंतिम सोमवार पर रक्षाबंधन का त्योहार भी है। इस दिन कई शुभ संयोग बन रहे हैं। सावन के अंतिम सोमवार को भक्तिभाव से भगवान शिव की पूजा करने से शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। जीवन में आने वाले सभी...

शुभ संयोग के साथ आया है सावन का अंतिम सोमवार, मनोकामनाएं पूर्ण करेंगे भोलेनाथ
लाइव हिन्दुस्तान टीम,meerutMon, 03 Aug 2020 02:54 AM
ऐप पर पढ़ें

सावन के अंतिम सोमवार पर रक्षाबंधन का त्योहार भी है। इस दिन कई शुभ संयोग बन रहे हैं। सावन के अंतिम सोमवार को भक्तिभाव से भगवान शिव की पूजा करने से शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। जीवन में आने वाले सभी संकट टल जाते हैं। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग होने से सभी मनोकामना पूर्ण होंगी और आर्थिक परेशानियों से निजात मिलेगी।

सावन मास में भगवान शिव की आराधना से धन, सम्मान और निरोगी काया प्राप्त होती है। इस दिन उपवास रखने से पूजा का फल दोगुना मिलता है। मान्यता है कि सावन के आखिरी सोमवार पर भगवान शिव और माता पार्वती पृथ्वी का भ्रमण करने के साथ अपने भक्तों पर कृपा बरसाते हैं। इस दिन शिव परिवार से अपने परिवार की सुख समृद्धि के लिए हाथ जोड़कर प्रार्थना करें। इस दिन जो व्रत न भी रखता हो वो किसी भी अनैतिक कार्य को करने से बचे। किसी का अपमान न करे। पेड़-पौधों को काटने से बचे। गंगाजल, बेलपत्र, सुपारी, पुष्प, धतूरा आदि से भगवान शिव का पूजन करें। तीसरा प्रहर समाप्त होने के बाद एक ही बार भोजन करें। सोमवार का व्रत करने से चंद्रग्रह मजबूत होता है, जिससे दमा और मानसिक रोगों से मुक्ति मिलती है। चंद्रग्रह के मजबूत होने से व्यवसाय व नौकरी से संबंधित परेशानियां दूर होती हैं। सावन सोमवार का पावन व्रत अकाल मृत्यु और दुर्घटनाओं से मुक्ति दिलाता है।

इस आलेख में दी गई जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं पर आधारित हैं, जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें