ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologysawan 2019 Start of the month of Sawan with 10 auspicious combinations

sawan 2019: 10 शुभ संयोगों के साथ सावन के महीने की शुरुआत

श्रावण मास में भगवान शिव सर्व सुलभ हो जाते हैं। इस बार 10 शुभ संयोगों के साथ सावन के महीने की शुरुआत होगी। इस बार सावन का महीना पूरे 30 दिनों तक रहेगा।  ज्योतिषाचार्य अरविंद त्रिपाठी के...

sawan 2019: 10 शुभ संयोगों के साथ सावन के महीने की शुरुआत
संवाददाता,लखनऊWed, 17 Jul 2019 10:00 AM
ऐप पर पढ़ें

श्रावण मास में भगवान शिव सर्व सुलभ हो जाते हैं। इस बार 10 शुभ संयोगों के साथ सावन के महीने की शुरुआत होगी। इस बार सावन का महीना पूरे 30 दिनों तक रहेगा। 

ज्योतिषाचार्य अरविंद त्रिपाठी के मुताबिक सावन में चार सोमवार आएंगे। तीसरे सोमवार में त्रियोग का संयोग बनेगा। हरियाली अमावस्या पर पंच महायोग का संयोग बन रहा है। ऐसा संयोग 125 वर्षों के बाद बन रहा है। नाग पंचमी विशेष संयोग में मनाई जाएगी।

Sawan 2019: खास है ये सावन माह, इस तरह करें भगवान शिव की पूजा

नागपंचमी और सोमवार दोनों ही दिन भगवान शिव की आराधना के लिए श्रेष्ठ होता है। कई वर्षों के बाद 15 अगस्त और रक्षाबंधन श्रवण नक्षत्र के संयोग में मनाया जाएगा। एक अगस्त को पहला सिद्धि योग, दूसरा शुभ योग, तीसरा गुरु पुष्यामृत योग, चौथा सर्वार्थ सिद्धि योग और पांचवां अमृत सिद्धि योग का संयोग है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें