ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologysawan 2019 somvar ka vrat 17th july know importance

सावना 2019 : 17 जुलाई से हो रही है भोले के प्रिय महीने की शुरुआत, जानें सोमवार का व्रत रखने से क्या मिलेगा लाभ

Sawan Month 2019 : हिन्दू धर्म में सावन के महीने को बहुत ही पवित्र माना गया है। यह भगवान शिव का प्रिय महीना है। इस महीने में भोले नाथ की पूजा-अर्चना का विशेष ध्यान रखा जाता है। सावन को भोलेनाथ की...

सावना 2019 : 17 जुलाई से हो रही है भोले के प्रिय महीने की शुरुआत, जानें सोमवार का व्रत रखने से क्या मिलेगा लाभ
लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्ली Sun, 07 Jul 2019 05:18 PM
ऐप पर पढ़ें

Sawan Month 2019 : हिन्दू धर्म में सावन के महीने को बहुत ही पवित्र माना गया है। यह भगवान शिव का प्रिय महीना है। इस महीने में भोले नाथ की पूजा-अर्चना का विशेष ध्यान रखा जाता है। सावन को भोलेनाथ की आराधना के लिए सर्वश्रेष्ठ समय माना गया है। भक्तगण इसी महीने में कावड़ यात्रा पर निकलते हैं और तमाम धार्मिक स्थलों पर पैदल यात्रा भी करते हैं। आइये जानते हैं क्यों खास है सावन का महीना...

पौराणिक कथाओं की मानें तो जो व्यक्ति सावन में भगवान शिव की पूजा करता है उसकी मनोकामना पूरी होती है। इसी महीने में कावड़ यात्रा भी शुरू होती है। इसी सावन महीने में कावड़ यात्रा भी शुरू होती है जिसके तहत लाखों की संख्या में श्रद्धालु पैदल चलकर हरिद्वार शिवलिंग पर जल चढ़ाने जाते हैं. इसके अलावा भी कई धार्मिक स्थल हैं, जहां पर शिव भक्त दर्शन करने के लिए जाते हैं।  

Read Also: चंद्र ग्रहण 2019: 16 जुलाई को होगा चंद्र ग्रहण, भूल कर भी न करें ये काम

सावन में भगवान शिव के साथ-साथ मां पार्वती की भी पूजा-अर्चना की जाती है। ऐसा माना जाता है कि जो भक्त शिव-पार्वती की पूजा करते हैं उन पर प्रभु की असीमा अनुकंपा होती है। इस महीने में कुंवारी लड़कियां अच्छे वर की प्राप्ति के लिए व्रत रखती हैं। इसके साथ-साथ शादीशुदा महिलाएं दांपत्य जीवन को सुखी बनाने की चाह में व्रत रखती हैं। बता दें कि इस साल सावन का पहला सोमवार 22 जुलाई को पड़ेगा। यह दिन भगवान शिव का प्रिय दिन माना जाता है।  

Read Also: बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए करें भगवान कार्तिकेय की पूजा

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य व सटीक हैं। तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। ये मान्यताओं पर आधारित हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें