ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologysawan 2019 sawan month will start from this date these are shubh sanyoga

sawan 2019: इस तारीख से शुरू हो जाएगा सावन का महीना, बन रहे हैं ये शुभ संयोग

सावन मास की शुरुआत 17 जुलाई से हो रही है। इस महीने से व्रत और त्योहारों की भी शुरुआत हो जाती है। सावन का महीना शिव की अराधना के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा अर्चना की जाती...

sawan 2019: इस तारीख से शुरू हो जाएगा सावन का महीना, बन रहे हैं ये शुभ संयोग
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 16 Jul 2019 02:18 PM
ऐप पर पढ़ें

सावन मास की शुरुआत 17 जुलाई से हो रही है। इस महीने से व्रत और त्योहारों की भी शुरुआत हो जाती है। सावन का महीना शिव की अराधना के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा अर्चना की जाती है। भगवान शिव के अलावा यह महीना माता पार्वती की पूजा के लिए उपयुक्त माना जाता है।

ऐसा कहा जाता है कि जो भक्त इस महीने में माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा करते हैं उन्हें भोले बाबा की असीम कृपा मिलती है। सावन का पहला सोमवार 22 जुलाई को होगा।

इस दिन मनेगी गुरू पूर्णिमा, जानें चंद्र ग्रहण का सूतक काल और बरतें ये सावधानियां

सावन के महीने में भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया जाता है। कहते हैं अलग-अलग चीजों से रुद्राभिषेक करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। इस बार सावन के महीने की खास बात यह है कि इस बार सावन के 4 सोमवार होंगे। सावन का अंतिम दिन 15 अगस्त को है। इस दिन स्वतंत्रतता दिवस के साथ रक्षाबंधन भी है। 

  सावना 2019 : 17 जुलाई से हो रही है भोले के प्रिय महीने की शुरुआत, जानें सोमवार का व्रत रखने से क्या मिलेगा लाभ

इस बार सावन माह में कई शुभ संयोग बन रहे हैं। पं. प्रभात मिश्र व पं. सुनील कुमार झा बताते हैं कि पहली सोमवारी श्रावण कृष्ण पंचमी तिथि के संयोग, दूसरी सोमवारी त्रयोदशी प्रदोष व्रत के साथ साथ सर्वार्थ अमृत सिद्धि योग, तीसरी सोमवारी नागपंचमी के शुभयोग व चौथी सोमवारी त्रयोदशी तिथि के शुभ संयोग में मनाई जाएगी।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य व सटीक हैं। तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। ये मान्यताओं पर आधारित हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें