सावन 2019: सावन में श्री कृष्ण की पूजा का मिलता है फल, इन मंत्रों का जरूर करें जाप
सावन में भगवान शिव की पूजा अर्चना के साथ-साथ श्री कृष्ण की आराधना का भी फल मिलता है। यदि श्रावण शुक्ल पक्ष अष्टमी से भाद्रपद कृष्ण अष्टमी तक भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना करें इसका विशेष लाभ...
लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्ली Thu, 25 Jul 2019 10:14 PM
ऐप पर पढ़ें
सावन में भगवान शिव की पूजा अर्चना के साथ-साथ श्री कृष्ण की आराधना का भी फल मिलता है। यदि श्रावण शुक्ल पक्ष अष्टमी से भाद्रपद कृष्ण अष्टमी तक भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना करें इसका विशेष लाभ मिलता हैं। यदि आप भगवान श्रीकृष्ण की अनन्य कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो अपनी राशि के मुताबिक भगवान के मंत्रों का जाप करें।
भगवान कृष्ण भक्तों पर कृपा बनाए रखते हैं। राशि के अनुसार इन मंत्रों का करें जाप -
- मेष : ॐ आदित्याय नम:।
- वृषभ : ॐ आदिदेव नम:।
- मिथुन : ॐ अचला नम:।
- कर्क : ॐ अनिरुद्ध नम:।
- सिंह : ॐ ज्ञानेश्वर नम:।
- कन्या : ॐ धर्माध्यक्ष नम:।
यह भी पढ़ें : बारिश की बूंदें बाबा दुखहरणनाथ का करती हैं जलाभिषेक,यहां दर्शन-पूजन से पूरी होती हैं मनोकामनाएं
- तुला : ॐ सत्यव्त नम:।
- वृश्चिक : ॐ पार्थसारथी नम:।
- धनु : ॐ बर्धमानय नम:।
- मकर : ॐ अक्षरा नम:।
- कुंभ : ॐ सहस्राकाश नम:।
- मीन : ॐ आदिदेव नम:।