Savan 2018: सावन के आखिरी सोमवार के दिन इस तरह करें शिव की पूजा
सावन महीने का आखिरी सोमवार आज है। इस दिन भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा करने से वे जल्द प्रसन्न होते हैं। ऐसी मान्यता है कि यदि किसी व्यक्ति को स्वास्थ्य की समस्या हो, विवाह में कठिनार्इ आ रही...
सावन महीने का आखिरी सोमवार आज है। इस दिन भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा करने से वे जल्द प्रसन्न होते हैं। ऐसी मान्यता है कि यदि किसी व्यक्ति को स्वास्थ्य की समस्या हो, विवाह में कठिनार्इ आ रही हो, या आर्थिक संकट हो तो उसे सावन के हर सोमवार भगवान शिव की आराधना करनी चाहिए। इस बार सावन के अंतिम सोमवार को इस विधि से पूजा करने से आपको शिव का आर्शिवाद जरूर मिलेगा।
ऐसे करें सावन के सोमवार की पूजा
सबसे पहले सुबह उठकर स्नान करके शिव मंदिर जाएं या घर पर ही उनकी प्रतिमा स्थापित करें। साफ लोटे में जल भरकर शिवलिंग पर जल अर्पित करें। इसके बाद शिव मंत्र का 108 बार जाप करें। भगवान पर चंदन, फूल, बिल्वपत्र आैर अक्षत अर्पण करें। इस दिन व्रत रखें आैर केवल फलाहार ग्रहण करें। शाम को पुन: भगवान के मंत्रों का जाप करते हुए उनकी पूजा और आरती करें। अगले दिन स्नान के बाद पूजा करके दान पुण्य करें और उसके बाद ही व्रत का पारायण करें।
सावन 2018: आखिरी सोमवार कल, इन उपायों से करें भोलेनाथ को प्रसन्न
सावन 2018: सावन का आखिरी सोमवार कल, इन चीजों से करें शिव का जलाभिषेक