ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologySaturn transit will increase the difficulties of these 3 zodiac signs physical and financial difficulties will increase

शनि गोचर से इन 3 राशि वालों की बढ़ेंगी मुश्किलें, शारीरिक व आर्थिक परेशानियों के योग

Shani Rashi Parivartan 2022: शनि राशि परिवर्तन से कई राशि वालों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। जानें किन राशि वालों की बढ़ेंगी मुश्किलें-

शनि गोचर से इन 3 राशि वालों की बढ़ेंगी मुश्किलें, शारीरिक व आर्थिक परेशानियों के योग
Saumya Tiwariलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीThu, 17 Nov 2022 12:00 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

Saturn Transit in Aquarius, Shani ka Kumbh Rashi me Pravesh: हिंदू पंचांग के अनुसार, शनि अपनी स्वराशि कुंभ में 30 साल बाद प्रवेश करने जा रहे हैं। शनि का गोचर 17 जनवरी 2023 को होगा। वर्तमान में शनि मकर राशि में विराजमान हैं। शनि राशि परिवर्तन को करीब ढाई साल का समय लगता है। शनि एक राशिचक्र पूरा करने में करीब 30 साल का समय लगाते हैं। 

2023 के पहले महीने में शनिदेव का राशि परिवर्तन, जागेगा इन राशियों का सोया भाग्य

शनि के कुंभ राशि में आने से इन राशियों पर शुरू होगी ढैय्या व साढ़ेसाती-

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, शनि गोचर से सीधे तौर पर पांच राशियां प्रभावित होती हैं। कुछ राशियों पर शनि की साढ़ेसाती व कुछ राशियों पर शनि ढैय्या शुरू होती है। शनि के कुंभ राशि में प्रवेश करने से कुंभ, मकर व मीन राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती व कर्क और वृश्चिक राशि वालों पर शनि ढैय्या शुरू होगी।

शनि गोचर से इन राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें-

कुंभ राशि में शनि के प्रवेश करने से कर्क व वृश्चिक राशि वालों पर ढाई साल के लिए ढैय्या शुरू होगी। शनि ढैय्या से पीड़ित राशि वालों को आर्थिक, शारीरिक व मानसिक कष्टों का सामना करना पड़ता है। इस दौरान परिवार की शांति भंग हो सकती है। शनि ढैय्या से ग्रसित राशि वालों को व्यापार व नौकरी में दिक्कतें आती हैं। वहीं मीन राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण शुरू होगा। इस दौरान इस राशि से जुड़े जातकों के भी कष्ट बढ़ सकते हैं।

24 नवंबर से मार्गी देवगुरु बृहस्पति खत्म करेंगे इन 5 राशियों की परेशानियां, शुरू होंगे अच्छे दिन

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें