शनि उपाय: आज शनिवार को करें ये काम, शनि देव की बरसेगी कृपा
शनि उपाय: शनि देव की पूजा उपासना करने से प्रभु के प्रकोप से बचा जा सकता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शनि देव के बुरे प्रभाव से व्यक्ति को जीवन में कष्ट झेलने पड़ते हैं। शनि उपाय: आज शनिवार

Saturday Remedies: शनिवार का दिन शनि देव (Shani Dev) को समर्पित है। इस दिन शनि देव की पूजा उपासना करने से प्रभु के प्रकोप से बचा जा सकता है। शनि देव को कर्मों का देवता माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शनि देव के बुरे प्रभाव से व्यक्ति को जीवन में कष्ट झेलने पड़ते हैं। वहीं, जब राशियों के ऊपर शनि देव की साढ़ेसाती चलती है, तब उन राशियों के लोगों को जीवन में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसलिए शनि देव को प्रसन्न करने, साढ़ेसाती और ढैया के बुरे प्रभाव से बचने के लिए शनिवार के दिन (Shanivar Upay) इन उपायों को आजमाएं-
Janmashtami 2023: 6 सितंबर को मनाया जाएगा कान्हा का जन्म, जानें कृष्ण जन्माष्टमी पूजा का शुभ मुहूर्त
शनिवार उपाय
शनिवार के दिन संध्या के समय शनि मंदिर में जाकर सरसों के तेल का दीपक जलाएं। शनि देव की मूर्ति के सामने सरसों के तेल के दीपक में काला तिल मिलाकर प्रज्वलित करने से शनि देव के बुरे प्रकोप से बचा जा सकता है। वहीं, साढ़ेसाती के बुरे प्रभाव को कम करने के लिए इस दिन हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करें। भगवान शिव की पूजा उपासना करने से भी शनि देव को प्रसन्न कर सकते हैं। इसलिए शनिवार के दिन पूरे विधि विधान से भगवान शिव, हनुमान जी और शनि देव की उपासना करें। वहीं, शनि देव की असीम कृपा पाने के लिए शनिवार के दिन किसी गरीब को भोजन कराएं या दान दें। शनिवार के दिन काला कपड़ा या काला तिल दान करना शुभ माना जाता है। वहीं, इस दिन शनि मंत्र का जाप करने से जीवन की मुसीबतों को कम कर सकते हैं।
शनि मंत्र
"ॐ शं शनैश्चराय नमः"
"ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः"
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




