Hindi Newsधर्म न्यूज़saptahik rashifal weekly horoscope 9 august to 15 august luckiest rashi zodiac signs predictions rashi parivartan planetary transits - Astrology in Hindi

इस सप्ताह इन राशियों पर बरसेगी भोलेनाथ की कृपा, बुध, शुक्र और सूर्य भी रहेंगे मेहरबान

ज्योतिष गणनाओं के अनुसार आने वाला सप्ताह यानी 9 से 15 अगस्त  का समय कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है।  इस दौरान ग्रहों के शुभ स्थान पर होने से कुछ राशि वालों को 9 अगस्त से 15 अगस्त...

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीSun, 8 Aug 2021 09:09 PM
share Share
Follow Us on

ज्योतिष गणनाओं के अनुसार आने वाला सप्ताह यानी 9 से 15 अगस्त  का समय कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है।  इस दौरान ग्रहों के शुभ स्थान पर होने से कुछ राशि वालों को 9 अगस्त से 15 अगस्त के बीच शुभ परिणाम मिलेंगे। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के कारण व्यक्ति को लाभ व हानि का सामना करना पड़ता है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार इन राशि वालों पर भगवान शंकर के साथ ही बुध, शुक्र और सूर्य देव की भी विशेष कृपा रहेगी।  इस सप्ताह इन राशियों को किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। आइए जानते हैं 9 अगस्त से 15 अगस्त तक का समय किन राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है...

मेष राशि 

  • आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। 
  • कुटुंब परिवार में धार्मिक कार्य होंगे।
  • संतान सुख में वृद्धि होगी। 
  • उच्च शिक्षा एवं शोध आदि कार्यों के लिए विदेश प्रवास की संभावना बन रही है।
  • नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं।
  • स्थान परिवर्तन भी संभव है।
  • मन में शांति व प्रसन्नता के भाव रहेंगे। 
  • आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे।
  • माता व परिवार की किसी बुजुर्ग महिला से धन की प्राप्ती के योग बन रहे हैं।
  • नौकरी में अफसरों का सहयोग तो मिलेगा लेकिन स्थान परिवर्तन की संभावना भी बन रही है। 

अगले साल इन राशियों को रहना होगा सावधान, नहीं तो हो सकता है नुकसान, देखें क्या आप भी पड़ रहा है अशुभ प्रभाव

वृष राशि 

  • भवन सुख का विस्तार होगा।
  • मात-पिता का सहयोग मिलेगा।
  • वस्त्रों आदि के प्रति रूझान बढ़ेगा। 
  • संचित धन में कमी आ सकती है। 
  • पठन-पाठन में रुचि रहेगी।
  • शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। 
  • संतान सुख में वृद्धि होगी। 
  • नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं।
  • घर में धार्मिक कार्य हो सकते हैं, किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के योग भी बन रहे हैं।

सिंह राशि

  • आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
  • माता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। 
  • दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। 
  • किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं।
  • आय में वृद्धि होगी, परंतु किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।
  • पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा।
  • नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं।

साल के अंत तक ये राशि वाले रहेंगे शनि के अशुभ प्रभावों से दूर, इस वर्ष खूब मिलेगा मान- सम्मान और यश

तुला राशि

  • मन में शांति व प्रसन्नता के भाव रहेंगे। 
  • शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम रहेंगे, शोध आदि कार्यों के लिए किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। 
  • नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, स्थान परिवर्तन हो सकता है।
  • वस्त्रों आदि की ओर रूझान बढ़ेगा। 
  • नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।
  • आय में वृद्धि होगी, संचित धन भी बढ़ेगा लेकिन किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।
  • मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मकर राशि 

  • संपत्ति से आय में वृद्धि होगी। 
  • माता से धन की प्राप्ती हो सकती है।
  • कला व संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। 
  • नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की संभावना बन रही है, स्थान परिवर्तन भी संभव है।
  • कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी, आय में वृद्धि होगी।
  • पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
  • संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।
  • नौकरी में तरक्की की संभावनएं बन रही हैं, अफसरों का सहयोग मिलेगा।
  • आय में वृद्धि होगी, वाहन सुख का विस्तार संभव है।

 

अगला लेखऐप पर पढ़ें