ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologysaptahik rashifal weekly horoscope 2 to 8 august luckiest rashi zodiac signs predictions lucky rashi of this week Astrology in Hindi

आने वाला सप्ताह इन राशियों के लिए शुभ, चमकेगा भाग्य, नौकरी और व्यापार में करेंगे तरक्की

आने वाला सप्ताह कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। ग्रह-नक्षत्रों का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के कारण जातक को सफलता या धन लाभ के योग बनते हैं। ग्रहों के शुभ...

आने वाला सप्ताह इन राशियों के लिए शुभ, चमकेगा भाग्य, नौकरी और व्यापार में करेंगे तरक्की
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSun, 01 Aug 2021 05:01 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

आने वाला सप्ताह कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। ग्रह-नक्षत्रों का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के कारण जातक को सफलता या धन लाभ के योग बनते हैं। ग्रहों के शुभ स्थान पर होने से कुछ राशि वालों को 2 से 8 अगस्त तक के बीच शुभ परिणाम मिलेंगे। इस सप्ताह में इन राशि वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आइए जानते हैं किन राशियों वालों के लिए शुभ रहेगा आने वाला सप्ताह...

मिथुन राशि

  • यह सप्ताह आपके लिए फलदायक रहेगा। 
  • कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती है। 
  • भूमि या वाहन की खरीदारी के योग बनेंगे।  
  • इस दौरान लव लाइफ अच्छी रहेगी।
  • दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
  • इस समय कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे।

Friendship Day 2021 : सच्चे दोस्त साबित होते हैं ये राशि वाले, हमेशा रहते हैं मदद के लिए तैयार

धनु राशि

  • इस सप्ताह आपको सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा। 
  • आपके बिगड़े काम बनते चले जाएंगे। इस सप्ताह नए दोस्त बनेंगे, जो भविष्य में लाभ करा सकते हैं। 
  • कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की जाएगी।
  • धन- लाभ होगा। 
  • नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं।

मकर राशि 

  • यह सप्ताह आपके लिए शुभ है। 
  • इस दौरान आप कार्यक्षेत्र पर फोकस कर पाएंगे। 
  • भूमि-भवन से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। 
  • रिश्तों के लिए यह सप्ताह शुभ साबित होगा। 
  • आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
  • नौकरी और व्यापार के लिए ये समय शुभ है।

अगस्त के महीने में सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, देखें क्या आप भी हैं इस लिस्ट में शामिल

मीन राशि

  • इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। 
  • परिवार के साथ समय बिताएंगे। 
  • परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा।
  • धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
  • कार्यों में सफलता मिलेगी।
  • यह समय आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें