Sapphire नीलम : इस रत्न के हैं फायदे के साथ ही हैं नुकसान भी, शुभ होने पर होता है भाग्योदय तो अशुभ होने पर होती है हानि
Neelam : रत्न शास्त्र ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार नीलम रत्न व्यक्ति को रंक से राजा बना सकता है। यह रत्न शनिदेव को समर्पित है। लेकिन इस रत्न की सबसे खास बात यह है कि इसे हर कोई धारण नहीं कर सकता है।
Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 16 Nov 2023 12:46 AM

Sapphire Stone Neelam : जीवन की बाधाओं से छुटकारा पाने के लिए रत्नशास्त्र में कुछ विशेष रत्नों को धारण करना बेहद मंगलकारी माना गया है। रत्न शास्त्र ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार नीलम रत्न व्यक्ति को रंक से राजा बना सकता है। यह रत्न शनिदेव को समर्पित होता है। लेकिन इस रत्न की सबसे खास बात यह है कि इसे हर कोई धारण नहीं कर सकता है। जहां ये रत्न फायदा देता है तो वहीं अशुभ फल भी देता है। नीलम रत्न को धारण करने से पहले कुंडली का विचार करना जरूरी होता है। आइए जानते हैं नीलम रत्न के बारे में सबकुछ...
नीलम रत्न के फायदे
- नीलम तुरंत फायदा दिखाने लगता है। शुभ होने पर रंक भी राजा बन जाता है।
- स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
- रुके हुए कार्य बनने लगते हैं।
- धन- लाभ होने लगता है।
- नौकरी और व्यापार में तरक्की होने लगती है।
नीलम रत्न के अशुभ होने पर इन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है
- नीलम हर किसी को शुभ फल नहीं देता है। जिन लोगों के लिए ये शुभ नहीं है, उन्हें स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
- धन- हानि हो सकती है।
- कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
ऐसे करें पहचान नीलम आपके लिए शुभ है या नहीं
- नीलम रत्न को धारण करने से पहले उसको तकीया के नीचे रखकर सोएं। अगर आपको रात में कोई भी बुरा स्वप्न नहीं आता है और अच्छी गहरी नींद आती है तो इसका मतलब है ये रत्न आपके लिए शुभ है। अगर आपको अच्छी और गहरी नींद नहीं आती है तो इस रत्न को धारण न करें।
- रत्न धारण करने के बाद अशुभ घटना होने पर इस रत्न को तुरंत उतार दें।





