ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologysankashti chaturthi 2019 Ganesh Chaturthi today know the timing of moon today

sankashti chaturthi 2019: गणेश चतुर्थी आज, जानें चंद्रोदय का समय

आज है फाल्गुन मास की गणेश चतुर्थी। इस दिन भगवान गणेश की वंदना की जाती है। साल भर की गणेश चतुर्थी का व्रत रखने से भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं। धार्मिक मान्यता है कि गणेश जी की पूजा करने से किसी...

sankashti chaturthi 2019: गणेश चतुर्थी आज, जानें चंद्रोदय का समय
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 22 Feb 2019 05:53 PM
ऐप पर पढ़ें

आज है फाल्गुन मास की गणेश चतुर्थी। इस दिन भगवान गणेश की वंदना की जाती है। साल भर की गणेश चतुर्थी का व्रत रखने से भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं। धार्मिक मान्यता है कि गणेश जी की पूजा करने से किसी भी शुभ कार्य में कोई विघ्न, बाधा नहीं आती है। इसलिए हर कार्य में सबसे पहले गणपति की पूजा करने का विधान है। 

भगवान गणेश के लिए किया गया यह व्रत विद्या, बुद्धि, सुख-समृद्धि की दृष्टि से बहुत लाभदायक माना जाता है।  इन दिन भगवान गणपति जी का विधि-विधान से पूजन करने पर सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और सारे कष्ट दूर हो जाते हैं।

आज है गणेश चतुर्थी व्रत, भगवान गणेश की होती है पूजा, जानें पूरे साल के गणेश चतुर्थी व्रत

महिलाएं सुबह स्नान के बाद भगवान गणेश जी की पूजा करती हुई पूरे दिन निर्जल व्रत रखती हैं। इसके बाद शाम को गणेश जी की विधि-विधान से पूजन एवं फल-फूल, दूब अर्पित करती हैं। गणेश चतुर्थी के दिन चन्द्रोदय के बाद ही व्रत पूर्ण होता है। मान्यता यह भी है कि जो व्यक्ति इस दिन व्रत रखता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। आज चंद्रमा रात 9 बजकर 24 मिनट पर उदय होगा। 

Ganesh Chaturthi 2019: जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा, यहां पढ़ें गणेश जी की आरती

इस आलेख में दी गई जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं पर आधारित हैं, जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें