ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologySagittarius 20 March Horoscope There can be debate with partner work with patience and understanding

Sagittarius 20 March Horoscope: पार्टनर के साथ हो सकता है वाद-विवाद, धैर्य और समझदारी से लें काम

धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा। जानें करियर, फैमिली, वित्त और लव लाइफ से बारे में, पढ़ें आज का धनु राशिफल।

Sagittarius 20 March Horoscope: पार्टनर के साथ हो सकता है वाद-विवाद, धैर्य और समझदारी से लें काम
Archana Pathakलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीMon, 20 Mar 2023 09:40 AM
ऐप पर पढ़ें

Sagittarius horoscope 20 march: आज आपका कोई पुराना दोस्त आपसे सोशल नेटवर्किंग साइट्स या कॉल के जरिए संपर्क कर सकता है। प्रोफेशनल लाइफ में आज आप एक उभरते हुए सितारे की तरह चमक सकते हैं। सीनियर्स आपके मेहनत और कठिन परिश्रम की आज प्रशंसा करेंगे। रिश्तों में आज कुछ दिक्कत आ सकती है। धैर्य और  समझदारी के साथ किसी भी काम को करें और सही समय की प्रतीक्षा करें। करीबी लोगों के साथ एक पूरा दिन बिताने के बारे में सोच सकते हैं। 

वित्त- आज आप एक नए बिजनेस के बारे में योजना बना सकते हैं। ट्रेवल पैकेज या कपड़ों की खरीददारी कर सकते हैं। महिलाएं घरेलू चीजों पर पैसे खर्च कर सकती है।

परिवार- माता-पिता व परिवर के और लोगों के साथ आज एक अच्छा दिन बीतेगा। कुछ लोग फैमिली टाइम को ठीक ढंग से एन्जॉय करने के लिए आज कहीं बाहर जा सकते हैं। 

करियर- फ्रेशर को नई नौकरी के ऑफर मिल सकते हैं। अपने टैलेंट और अनुभव के दम पर आपको नए अवसर मिल सकते हैं। पदोन्नति भी हो सकती है।

स्वास्थ्य- तनाव से छुटकारा पाने एयर आराम करने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। मेडिटेशन से अपने दिमाग को तरोताजा रखें। एकरसता को तोड़ने के लिए परिवार के साथ किसी ट्रिप पर जाने की योजना बनाएं।

लव लाइफ- प्यार को पीछे छोड़कर आज आप दूसरी चीजों में बिजी हो सकते हैं जिसकी वजह से आपका साथी उपेक्षित महसूस करेगा। पार्टनर के साथ वाद-विवाद करने से बचें जो आपके रिश्ते को बहुत नुकसान पहुंचा सकता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें