ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologyread your numerology horoscope for 26th may 2018

आपकी अंकराशि: जानें कैसा रहेगा आपका 26 मई का दिन

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र में मूलांक के अनुसार भविष्यफल के बारे में जानकारी मिल सकती...

Alakhaलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 25 May 2018 09:12 PM

अपने मूलांक के अनुसार जानें 26 मई का भविष्य

अपने मूलांक के अनुसार जानें 26 मई का भविष्य1 / 10

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र में मूलांक के अनुसार भविष्यफल के बारे में जानकारी मिल सकती है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपको अपने मूलांक का पता लगाने के लिए जन्म की तारीख का पता होना जरूरी है। उदाहरण के लिए अगर आपका जन्म 16 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 1+6= 7 इसी तरह अगर आपका जन्म 28 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 2+8= 10 यानी एक। आगे जानें नंबर के हिसाब से अपना भविष्य-

मूलांक - 1

मूलांक - 12 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आप नई ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। पहले से अटके हुए कार्य बन सकेंगे। व्यापार में अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके कार्यों को प्रशंसा मिलेगी। मेहनत से किए गए कार्यों का शुभ परिणाम प्राप्त होगा। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक - 2

मूलांक - 23 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपका मन कम ही लगेगा। मानसिक भटकाव की स्थिति बन सकती है। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। नई योजनाओं पर फिलहाल कार्य आरंभ न करें। विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। महत्वपूर्ण कार्यों में बदलाव हो सकता है। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।

मूलांक - 3

मूलांक - 34 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आ सकते हैं। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक - 4

मूलांक - 45 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यापार में पैसों से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। व्यावसायिक और सामाजिक संबंधों में समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। किसी बात को लेकर मन में आशंका बनी रहेगी। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक - 5

मूलांक - 56 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको किस्मत का साथ मिलेगा। टीम वर्क से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। नई ऊर्जा से आप परिपूर्ण रहेंगे। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे, लेकिन व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। पुराने समय से चली आ रही किसी समस्या का समाधान प्राप्त हो सकता है।

मूलांक - 6

मूलांक - 67 / 10

आज आपकी मुलाकात महत्वपूर्ण लोगों से हो सकती है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में संबंधों का लाभ मिलेगा। पुराने समय से चली आ रही किसी समस्या का समाधान प्राप्त होगा। नई चुनौतियां भी सामने आ सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे, लेकिन मेहनत अधिक करनी होगी। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। व्यय की अधिकता रहेगी। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।

मूलांक - 7

मूलांक - 78 / 10

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। व्यापार में पैसों से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। अपनी योजनाओं को किसी से साझा न करें। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। गले के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।

मूलांक - 8

मूलांक - 89 / 10

आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर मिल सकते हैं, लेकिन व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक - 9

मूलांक - 910 / 10

आज आपकी मुलाकात पुराने मित्रों और रिश्तेदारों से हो सकती है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। अपने व्यवहार में सौम्यता बनाए रखें। व्यापार में किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। पैसों से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। परिवार में सुख शांति का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें।