ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyRead your numerical horoscope for 4th June 2018

आपकी अंकराशि: जानें कैसा रहेगा आपका 4 जून का दिन

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं।...

Aparajitaलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्ली Sun, 03 Jun 2018 06:32 PM

आपकी अंकराशि: जानें कैसा रहेगा आपका 4 जून का दिन

आपकी अंकराशि: जानें कैसा रहेगा आपका 4 जून का दिन1 / 10

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र में मूलांक के अनुसार भविष्यफल के बारे में जानकारी मिल सकती है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपको अपने मूलांक का पता लगाने के लिए जन्म की तारीख का पता होना जरूरी है। उदाहरण के लिए अगर आपका जन्म 16 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 1+6= 7 इसी तरह अगर आपका जन्म 28 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 2+8= 10 यानी एक। आगे जानें नंबर के हिसाब से अपना भविष्य-

मूलांक-1

मूलांक-12 / 10

आज आप उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में आत्मविश्वास से कार्य करेंगे। महत्वपूर्ण मामलों में सफलता मिलेगी। उन्नति के अवसर मिल सकते हैं। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक-2

मूलांक-23 / 10

आज धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करना चाहते हैं तो किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। व्यापार में लाभ के अवसर मिल सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।

मूलांक-3

मूलांक-34 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको किस्मत का साथ कुछ कम ही मिलेगा। मन में किसी बात को लेकर आशंका बनी रहेगी। मानसिक तनाव हावी हो सकता है। मेहनत से किए गए कार्यों का शुभ परिणाम प्राप्त होगा। विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक-4

मूलांक-45 / 10

आज आप सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। आपकी मुलाकात महत्वपूर्ण लोगों से हो सकती है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में संबंधों का लाभ मिलेगा। नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आ सकते हैं। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक-5

मूलांक-56 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। टीम वर्क से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे, लेकिन प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक-6

मूलांक-67 / 10

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में पुराने समय से चली आ रही किसी समस्या का समाधान प्राप्त होगा। नई चुनौतियां भी सामने आ सकती हैं। भविष्य को लेकर मन में कोई आशंका बनी रहेगी। व्यापार में लाभ के अवसर मिल सकते हैं। पैसों से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।

मूलांक-7

मूलांक-78 / 10

आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें। महत्वपूर्ण मामलों में सोच विचार कर ही निर्णय लें। व्यापार में किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। लाभ के अवसर सामने आ सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। व्यय की अधिकता रहेगी।

मूलांक-8

मूलांक-89 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक-9

मूलांक-910 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें।