ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologyread rules of chanakya to get success in life

सक्सेस मंत्र: सफल होने के लिए चाणक्य ने बताई थीं ये 6 बातें

अर्थशास्त्र के रचयिता आचार्य चाणक्य ने आज से करीब 2400 साल पहले जो बातें बताई थीं उन्हें आज भी लोग गंभीरता से लेते हैं। माना जाता है कि बरसों पुरानी बातें आज भी जीवन के लिए उपयोगी हैं। कौटिल्य ने...

सक्सेस मंत्र: सफल होने के लिए चाणक्य ने बताई थीं ये 6 बातें
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीWed, 18 Apr 2018 11:31 PM
ऐप पर पढ़ें

अर्थशास्त्र के रचयिता आचार्य चाणक्य ने आज से करीब 2400 साल पहले जो बातें बताई थीं उन्हें आज भी लोग गंभीरता से लेते हैं। माना जाता है कि बरसों पुरानी बातें आज भी जीवन के लिए उपयोगी हैं। कौटिल्य ने अपने जीवन के अनुभवों के आधार पर जीवन की कई नीतियां और नियम बताए। चाणक्य बताई कुछ बातें यहां दी जा रही हैं जिन्हें अपनाकर लोग अपने जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं-


चाणक्य की 6 बातें-
1- व्यक्ति को बहुत सीधा और सरल स्वभाव को नहीं होना चाहिए, क्योंकि जंगल में लगे सीधे पेड़ भी जल्दी काट लिए जाते हैं।

2- धन ही एकमात्र ऐसी वस्तु है जिसके माध्यम से दुनिया की कोई चीज हासिल की जा सकती है। जिस व्यक्ति के बाद पैसा होता दोस्त और रिश्तेदार उसके होते हैं। मूर्ख लोगों को धनी होने के कारण उन्हें बुद्धिमान, विद्वान और योग्य माना जाता है।

3- गुस्सा मौत को और लालच दुख को आमंत्रण देता है। ज्ञान दूध देने वाली गाय की तरह है जो प्रत्येक जगह व्यक्ति बल प्रदान करता है।

4- व्यक्ति को राजा, महिलाओं और आग से दूरी नहीं बनानी चाहिए, और न ही उनके अधिक करीब जाना चाहिए। 

5- अनुशासनहीन लोग खुद भी कष्ट में रहते और दूसरों को भी कष्ट पहुंचाते हैं।

6- व्यक्ति को बीत गई बातों के बारे में पछतावा और भविष्य को लेकर चिंतित नहीं होना चाहिए। उसे इन बातों का त्याग करके वर्तमान में जीना चाहिए। विवेकवान व्यक्ति वर्तमान में जीता है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें