ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologyread Bhavishyaphal by your date of birth Numerology horoscope for 29 august

आपकी अंकराशि: जानें आपके लिए कैसा रहेगा 29 अगस्त का दिन

अंक राशि से भविष्य जानने की विधि जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र में मूलांक के अनुसार भविष्यफल के बारे में जानकारी मिल सकती...

Alakhaलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीWed, 28 Aug 2019 09:41 PM

अंक राशि से भविष्य जानने की विधि

अंक राशि से भविष्य जानने की विधि1 / 10

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र में मूलांक के अनुसार भविष्यफल के बारे में जानकारी मिल सकती है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपको अपने मूलांक का पता लगाने के लिए जन्म की तारीख का पता होना जरूरी है। उदाहरण के लिए अगर आपका जन्म 16 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 1+6= 7 इसी तरह अगर आपका जन्म 28 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 2+8= 10 यानी एक। आगे जन्मतिथि अंक के हिसाब से अपना भविष्यफल-

मूलांक - 1

मूलांक - 12 / 10

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी से कार्य करें। व्यर्थ के कार्यों में समय न गवाएं। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे। शारीरिक थकान हावी हो सकती है।

मूलांक - 2

मूलांक - 23 / 10

आज आपका दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। पहले से अटके हुए कार्य बन सकेंगे। नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। व्यापार में लाभ के नए अवसर सामने आएंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक - 3

मूलांक - 34 / 10

आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में साथियों का सहयोग मिलेगा, लेकिन विरोधी भी सक्रिय हो सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। व्यर्थ की बातों से दूर रहें। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।

मूलांक - 4

मूलांक - 45 / 10

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। मानसिक रूप से अशांत रहेंगे। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे। व्यर्थ के कार्यों में समय न गवाएं। परिवार का सहयोग मिलेगा। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक - 5

मूलांक - 56 / 10

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। उन्नति के मार्ग बनेंगे। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक - 6

मूलांक - 67 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी से कार्य करें। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। विवादों की स्थिति से बचें। आर्थिक मामलों में सोच विचार कर ही निर्णय लें। किसी को भी कर्ज न दें। कार्यक्षेत्र में नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करे। व्यापार में प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।

मूलांक - 7

मूलांक - 78 / 10

आज आप सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों द्वारा आपके कार्यों को प्रशंसा मिलेगी। पहले से अटके हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक - 8

मूलांक - 89 / 10

आज आप ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। पहले से अटके हुए कार्य पूर्ण होंगे। पूरी क्षमता के साथ कार्य करेंगे। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। गले के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।

मूलांक - 9

मूलांक - 910 / 10

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। भविष्य को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी। वर्तमान पर केंद्रित होकर कार्य करें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करना चाहते हैं तो किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। व्यापार में प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।