ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologyread Bhavishyaphal by date of birth Numerology horoscope for 14 august

आपकी अंकराशि: जानें आपके लिए कैसा रहेगा 14 अगस्त का दिन

अंकराशि से भविष्य जानने की विधि- जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र में मूलांक के...

Alakhaहिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 13 Aug 2019 09:35 PM

अंकराशि से भविष्य जानने की विधि-

अंकराशि से भविष्य जानने की विधि-1 / 10

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र में मूलांक के अनुसार भविष्यफल के बारे में जानकारी मिल सकती है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपको अपने मूलांक का पता लगाने के लिए जन्म की तारीख का पता होना जरूरी है। उदाहरण के लिए अगर आपका जन्म 16 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 1+6= 7 इसी तरह अगर आपका जन्म 28 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 2+8= 10 यानी एक। आगे जन्मतिथि अंक के हिसाब से अपना भविष्यफल-

मूलांक - 1

मूलांक - 12 / 10

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। कहीं यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार में चली आ रही किसी समस्या का समाधान प्राप्त होगा। बच्चों को लेकर मन में चिंता हो सकती है। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।

मूलांक - 2

मूलांक - 23 / 10

आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी से कार्य करें। वर्तमान में रहकर कार्य करें। कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। कफ जनित रोग आपको परेशान कर सकते हैं।

मूलांक - 3

मूलांक - 34 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। किसी भी कार्य में जल्दबाजी में निर्णय न लें। व्यापार में हानि हो सकती है। व्यापार के सिलसिले में कहीं यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। शारीरिक थकान आप पर हावी हो सकती है।

मूलांक - 4

मूलांक - 45 / 10

आज आपका दिन उत्साह से परिपूर्ण रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। आपके कार्यों को प्रशंसा मिलेगी। अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक - 5

मूलांक - 56 / 10

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा।

मूलांक - 6

मूलांक - 67 / 10

आज रचनात्मक कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र और व्यापार में पहले से चली आ रहीं समस्याओं का समाधान प्राप्त होगा। वर्तमान पर केंद्रित होकर कार्य करें। कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा।

मूलांक - 7

मूलांक - 78 / 10

आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा, लेकिन विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। नेत्र विकार आपको परेशान कर सकते हैं।

मूलांक - 8

मूलांक - 89 / 10

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पहले से चली आ रहीं योजनाएं धरातल पर आ सकती हैं। व्यापार में लाभ के नए अवसर सामने आएंगे। परिवार के साथ कहीं यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।

मूलांक - 9

मूलांक - 910 / 10

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। विरोधियों से सावधान रहें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे। प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मानसिक तनाव आपको भी परेशान कर सकता है।