ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News धर्मRBSE : राजस्थान बोर्ड 10 वीं में 90.49% स्टूडेंट्स हुए पास, लड़कियों ने एक बार फिर बाजी मारी

RBSE : राजस्थान बोर्ड 10 वीं में 90.49% स्टूडेंट्स हुए पास, लड़कियों ने एक बार फिर बाजी मारी

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 2 जून, 2023 को आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2023 घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए हैं।

RBSE : राजस्थान बोर्ड 10 वीं में 90.49% स्टूडेंट्स हुए पास, लड़कियों ने एक बार फिर बाजी मारी
Yogesh Joshiलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीFri, 02 Jun 2023 02:13 PM
ऐप पर पढ़ें

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2023 : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 2 जून, 2023 को आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2023 घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे आरबीएसई की आधिकारिक साइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। उम्मीदवार लाइव हिन्दुस्तान पर भी नतीजे चेक कर सकते हैं। इस साल कुल 10,66,300 छात्र परीक्षा में शामिल हुए हैं। कुल पास प्रतिशत 90.49% है। लड़कियों ने 91.31% पास प्रतिशत के साथ लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। लड़के का पास प्रतिशत 89.78% है।

राज्य के शिक्षा मंत्री डॉ बी डी कल्ला और शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती जाहिदा खान ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नतीजों की घोषणा की। राजस्थान बोर्ड ने 13 जून, 2022 को कक्षा 10वीं के परिणाम 2022 की घोषणा की। पिछले साल, छात्रों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 82.8% था। लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 84.38 प्रतिशत रहा, जबकि लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 81.62 प्रतिशत रहा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें