ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyRavana effigy worth about 7 lakh rupees will be burnt here in Delhi the grandest Ravana combustion will happen at these places

Dussehra 2022: दिल्ली-एनसीआर में इन जगहों पर होगा रावण दहन, आप भी बना सकते हैं प्लान

5 अक्टूबर यानी आज के दिन पूरे देश में बेहद जोश और उत्साह के साथ दशहरे का पर्व मनाया जा रहा है। जानें दिल्ली या उसके आस -पास की जगहों में कहां सबसे भव्य तरीके से रावण दहन किया जाएगा। 

Dussehra 2022: दिल्ली-एनसीआर में इन जगहों पर होगा रावण दहन, आप भी बना सकते हैं प्लान
Archana Pathakलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीWed, 05 Oct 2022 12:54 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

हिंदू धर्म में दशहरे का खास महत्व है। 5 अक्टूबर यानी आज के दिन पूरे देश में बेहद जोश और उत्साह के साथ दशहरे का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन दिल्ली में कई जगहों पर रावण दहन किया जाएगा। 

यदि आप दिल्ली या उसके आसपास के क्षेत्रों में रहते हैं तो आप आज के दिन इन जगहों पर रावण दहन देखने जा सकते हैं।

सुभाष पार्क- रावण दहन देखने के लिए आप प्रीतमपुरा में नेताजी सुभाष प्लेस ग्राउंड जा सकते हैं। जहां हर साल बेहद भव्य तरीके से रावण का दहन किया जाता है। इसके अलावा बहुत सारे मनोरंजक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है।

रामलीला मैदान - अजमेरी गेट स्थित रामलीला मैदान में दिल्ली का सबसे भव्य रावण दहन होगा। जिसमें फिल्म 'आदिपुरुष' में राम का किरदार निभाने वाले एक्टर प्रभास बतौर चीफ गेस्ट आने वाले हैं। इस कार्यक्रम में उनका साथ देने के लिए देश की माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और दिल्ली के दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल होंगे।

 लाल किला- दिल्ली के लाल किला मैदान में रावण दहन कार्यक्रम में देश के बड़े नेता शामिल होंगे। हर साल लालकिला मैदान में दशहरे का पर्व बेहद धूमधाम से मनाया जाता है। 

फरीदाबाद- दिल्ली एनसीआर की बात करें तो फरीदाबाद के एनआईटी मैदान में रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण का बहुत भव्य पुतला बनाया गया है। फरीदाबाद में लगा मेला लोगों को बेहद पसंद आ रहा है।

नोएडा सेक्टर 21 - दिल्ली एनसीआर का सबसे बड़ा दशहरा मेला, नोएडा के सेक्टर 21 स्थित स्टेडियम में आयोजित किया गया है। यहां बीते 10 दिनों से भव्य मेलाे के साथ ही साथ रामलीला का मंचन भी किया जा रहा है। नोएडा स्टेडियम में  रावण के साथ- साथ मेघनाथ और कुंभकर्ण का पुतला भी जलाया जाएगा।  

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें