ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyRatna Jyotish Wear this amazing gem according to your zodiac sign luck can change know the rules and benefits by tapping Astrology in Hindi

Ratna Jyotish: अपनी राशि के हिसाब से पहनें ये अद्भुत रत्न, बदल सकती है किस्मत, टैपकर जानें नियम और फायदे

ज्योतिष शास्त्र बहुत ही विस्तृत और सटीक गणना वाला शास्त्र है। अगर कोई सही गणना करने वाला ज्योतिषी हो तो वह भविष्य के खतरे से व्यक्ति को सावधान भी कर सकता है।

Ratna Jyotish: अपनी राशि के हिसाब से पहनें ये अद्भुत रत्न, बदल सकती है किस्मत, टैपकर जानें नियम और फायदे
Ashutosh Kumarलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीSat, 29 Apr 2023 02:34 PM
ऐप पर पढ़ें

Ratna Jyotish: ज्योतिष शास्त्र बहुत ही विस्तृत और सटीक गणना वाला शास्त्र है। अगर कोई सही गणना करने वाला ज्योतिषी हो तो वह भविष्य के खतरे से व्यक्ति को सावधान भी कर सकता है। दूसरी ओर ज्योतिष शास्त्र में रत्नों का भी बहुत बड़ा स्थान है। यदि आप अपनी राशि के अनुसार रत्न धारण करते हैं तो आपकी किस्मत भी चमक सकती है। हालांकि, गलत रत्न धारण करने की स्थिति में आपको भारी खामियाजा भी भुगतना पड़ सकता है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के स्वामी और उसके हिसाब से रत्न धारण करने के बारें में विस्तार से।

मेषः इस राशि का स्वामी मंगल है इसलिए इन राशि वाले जातकों को मूंगा पहनने की सलाह दी जाती है। मूंगा पहनने से शरीर में फूर्ति रहती है, मानसिक तनाव नहीं रहता, धन लाभ, मित्र लाभ जैसे सुख की प्राप्ति होती है। इसे मंगलवार को धारण करना शुभ माना जाता है।

वृषभ : वृषभ राशि का स्वामी शुक्र है इस वजह से इन जातकोंं के लोगों को हीरा पहनना चाहिए। हीरा धारण करने वाले व्यक्ति को स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या में लाभ मिलता है। हीरा को शुक्रवार के दिन पहना जाता है।

मिथुन : मिथुन राशि का स्वामी बुध ग्रह है। इस ग्रह का सम्बन्ध हरे रंग से होता है इसलिए मिथुन राशि वाले जातक को पन्ना पहनने की सलाह दी जाती है। पन्ना आपको मजबूत करता है, आत्मविश्वास बढ़ाता है व्यापार व्यवसाय में वृद्धि करता  है । पन्ना धारण करने के लिए सबसे शुभ दिन बुधवार माना जाता है।

कर्क : कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है, इस राशि वालों के लिए सबसे उत्तम रत्न मोती का माना जाता है। मोती धारण करने वाला व्यक्ति मानसिक रूप से शांति अनुभव करता है, उसका स्वास्थ्य अच्छा रहता है, आयु लम्बी होती है, धन वैभव सब कुछ मिलता है। मोती सोमवार के दिन पहनना शुभ माना जाता है।

सिंह : सिंह राशि का स्वामी सूर्य ग्रह है। इस राशि वाले व्यक्ति को माणिक पहनने की सलाह दी जाती है। इसे पहनने वाले व्यक्ति को उच्च पद मिलता है, व्यापार में लाभ होता है, प्रसिद्धि और धन वैभव सब मिलता है । माणिक रविवार को पहनने की सलाह दी जाती है।

कन्या : कन्या राशि का स्वामी बुध है। बुध का संबंध हरे रंग से है। इसलिए इस राशि वाले व्यक्ति को भी पन्ना पहनने की सलाह दी जाती है । यह आपका आत्मविश्वास बढ़ाता है व्यापार व्यवसाय में वृद्धि करता है। पन्ना धारण करने के लिए सबसे स्शुभ दिन बुधवार माना जाता है।

तुला : तुला राशि का स्वामी शुक्र है।  शुक्र गृह का रत्न हीरा माना जाता है। तुला राशि के जातकों को हीरा पहनने की सलाह देते हैं। हीरा शुक्रवार के दिन पहना जाता है।

वृश्चिक : वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल है इसलिए इस राशि के व्यक्ति को लाल रंग का मूंगा धारण करने की सलाह दी जाती है । मूंगा पहनने से शरीर में स्फूर्ति रहती है, मानसिक तनाव नहीं रहता। इसे मंगलवार को पहनना शुभ मानी जाता है।

धनु : धनु राशि का स्वामी ब्रहस्पति है इसलिए इन्हें पीले रंग का पुखराज पहनने की सलाह दी जाती है। पुखराज सुख सम्रद्धि, धन संपदा दिलाने वाला रत्न है। पुखराज को गुरुवार के दिन पहनना शुभ माना जाता है।

मकर : मकर राशि का स्वामी शनि है। इसलिए इस राशि के जातकों को नीलम पहनने की सलाह दी जाती है। नीलम पहनने से धन लाभ होता है, भाग्य वृद्धि होती है, प्रसिद्धि मिलती है। नीलम को शनिवार को पहना जाता है। 

कुम्भ : कुम्भ राशि का स्वामी शनि है इसलिए इस राशि के जातकों को नीलम पहनने की सलाह दी जाती है। नीलम पहनने से धन लाभ होता है और भाग्य वृद्धि होती है। नीलम को शनिवार को पहना जाता है।

मीन : मीन राशि का स्वामी राहू और शनि दोनों माने जाते हैं। इसलिए  इस राशि के जातकों को पीला पुखराज, मोती या  मूंगा धारण करने की सलाह दी जाती है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें