ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyRatna Jyotish These 4 gems can change your luck wealth and wealth

Ratna Jyotish: ये 4 रत्न बदल सकते हैं आपका भाग्य, धन-संपदा में होती है बरकत

Ratna Jyotish: ज्योतिष शास्त्र में बताए गए जिस तरह के उपायों को करके जीवन में अशुभ प्रभावों को कम किया जाता है, ठीक उसी तरह से रत्न शास्त्र में रत्नों की जानकारी दी गई है।

Ratna Jyotish: ये 4 रत्न बदल सकते हैं आपका भाग्य, धन-संपदा में होती है बरकत
Saumya Tiwariलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीFri, 16 Sep 2022 12:08 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

Ratna Jyotish: रत्न शास्त्र में कई ऐसे रत्नों का जिक्र है जो जातक के जीवन पर शुभ प्रभाव डालते हैं। जन्म कुंडली में किसी ग्रह की स्थिति कमजोर होने पर उसके शुभ प्रभाव कम हो जाते हैं। ऐसे में ग्रह की शुभता को बढ़ाने के लिए उस ग्रह से संबंधित रत्न धारण किया जाता है। हालांकि रत्न हमेशा ज्योतिषीय सलाह से पहनना चाहिए। जानिए ऐसे कुछ रत्नों के बारे में जो व्यक्ति का भाग्योदय कर सकते हैं-

पुखराज- यह रत्न देवगुरु बृहस्पति से संबंधित है। मान्यता है कि इस रत्न को धारण करने से सुख-समृद्धि, पुत्र कामना व विवाह आदि की मनोकामना पूरी होती है। यह जातक के आत्म विश्वास को बढ़ाता है। यह इच्छाशक्ति के साथ बुद्धि को तेज करता है। इस रत्न से आर्थिक उन्नति होती है।

इसे भी पढ़ें: ये रत्न जगा सकता है आपका सोया भाग्य, कुंडली में सूर्य और चंद्रमा करता है मजबूत

पन्ना- यह रत्न बुध ग्रह से संबंधित है। मान्यता है कि पन्ना धारण करने से जातक को नौकरी व व्यापार में अपार सफलता हासिल होती है। इसे पहनने से व्यक्ति के धन में वृद्धि होती है। यह अधूरी तमन्नाएं पूरी करने वाला रत्न माना गया है।

टाइगर स्टोन- टाइगर स्टोन को पहनने से व्यक्ति में साहस व पराक्रम बढ़ता है। रत्न ज्योतिष के अनुसार, यह रत्न आर्थिक तंगी से मुक्ति दिलाता है। इसे धारण करने से व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है।

जेड स्टोन- रत्न शास्त्र में इसे हरिताश्म कहा जाता है। कहते हैं कि यह रत्न नौकरी व व्यापार में उन्नति के रास्ते खोलता है। यह व्यक्ति को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। आय के साधनों में वृद्धि होती है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें