ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyRatna Astrology wearing these gems will change your luck know from Aries to Pisces Astrology in Hindi

Ratna Jyotish: इन रत्नों को धारण करने से बदल जाएगी आपकी किस्मत, जानें मेष से मीन वाले तक

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की शांति के लिए रत्नों को धारण किया जाता है। यदि लोग अपनी राशि के अनुसार रत्नों को धारण करते हैं तो उनकी किस्मत भी चमक सकती है।

Ratna Jyotish: इन रत्नों को धारण करने से बदल जाएगी आपकी किस्मत, जानें मेष से मीन वाले तक
Ashutosh Kumarलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीSat, 20 May 2023 02:46 PM
ऐप पर पढ़ें

Ratna Jyotish: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की शांति के लिए रत्नों को धारण किया जाता है। यदि लोग अपनी राशि के अनुसार रत्नों को धारण करते हैं तो उनकी किस्मत भी चमक सकती है। हालांकि, ज्योतिष शास्त्र में सलाह दी जाती है कि हमेशा वही रत्न धारण करना चाहिए जो आपकी राशि या फिर आपकी कुंडली के हिसाब से ठीक हो। अगर गलती से कोई गलत रत्न धारण कर लिया जाता है तो उसका नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि राशि के हिसाब से लोगों को कौन सा रत्न पहनना चाहिए।

मेष- मेष राशि के लोगों का स्वामी मंगल ग्रह होता है। इसलिए इन लोगों को मूंगा पहनने की सलाह दी जाती है।

वृषभ- इन राशि का स्वामी शुक्र ग्रह माना जाता है। ऐसे में इन लोगों को हीरा पहनने की सलाह दी जाती है।

मिथुन- इन राशि के लोगों का स्वामी बुध ग्रह होता है। इसलिए इन्हें हरे रंग का पन्ना धारण करने की सलाह दी जाती है।

कर्क- कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है। इसलिए इन लोगों को मोती धारण करने की सलाह दी जाती है।

सिंह- इन राशि के लोगों का स्वामी सूर्य ग्रह है। इसलिए इन्हें माणिक धारण करने की सलाह दी जाती है।

कन्या- इन राशि के लोगों का स्वामी बुध ग्रह है। इसलिए इन्हें हरे रंग का पन्ना धारण करने की सलाह दी जाती है।

तुला- इन राशि के लोगों का स्वामी शुक्र ग्रह है। ऐसे में इन्हें हीरा धारण करने की सलाह दी जाती है।

वृश्चिक- इनका स्वामी मंगल ग्रह है। इन्हें लाल रंग का मूंगा धारण करने की सलाह दी जाती है।

धनु- इस राशि का स्वामी बृहस्पति ग्रह है। इसलिए इन्हें पीला पुखराज धारण करने की सलाह दी जाती है।

मकर- इस ग्रह का स्वामी शनि है। इन्हें नीलम धारण करनी की सलाह दी जाती है।

कुंभ- इन राशि के लोगों का स्वामी शनि ग्रह है। इन्हें भी नीलम धारण करने के लिए कहा जाता है।

मीन- इस राशि के स्वामी राहु और शनि दोनों हैं। इसलिए इन्हें पीला पुखराज, मोती और मूंगा धारण करने की सलाह दी जाती है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें