राशिफल 2018: 1 फरवरी के बाद वृष राशि वालों को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी
वृष- वर्ष के प्रारंभ में आपकी राशि के स्वामी शुक्र धनु राशि में सूर्च एवं शनि के साथ अष्टम भाव में विराजमान हैं और अस्त हैं जो कि 31 जनवरी तक...
राशिफल 2018: 1 फरवरी के बाद वृष राशि वालों को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी
वृष- वर्ष के प्रारंभ में आपकी राशि के स्वामी शुक्र धनु राशि में सूर्च एवं शनि के साथ अष्टम भाव में विराजमान हैं और अस्त हैं जो कि 31 जनवरी तक अस्त ही रहेंगे। अत: जनवरी माह में आपको मानसिक परेशानी हो सकती हैं। मन अशांत रहेगा। एक फरवरी के बाद किसी मित्र के द्वारा कोई खुशखबरी मिल सकती है। आपको आत्मिक सुख की प्राप्ति होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ेगी। वाहन लेने के योग भी बन रहे हैं। किसी मित्र के सहयोग से आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं। वर्ष के प्रारंभ में सप्तम भाव के स्वामी मंगल षष्ठस्थ हैं।
अत: जीवन साथ्ज्ञी को वर्ष के प्रारंभ में स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। आय में कमी एवं खर्चो की अधिकता रहेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। भाग्येश शनि अष्टम भाव में रहेंगे। राहू और केतू तृतीय एवं नवम भाव में रहेंगे। शनि अष्टमस्थ होने से ढैया का प्रभाव रहेगा। बने-बनाए कार्यों में व्यवधान आएंगे। मानसिक चिंताएं परेशन करेंगी। संचित धन में की आएगी। लेकिन राहू की तृतीय भाव में स्थति सुफलदायक रहेगी। कार्यों के प्रति पराक्रम एवं उत्साह बना रहेगा। धन लाभ एवं उन्नति के अवसर प्रदान करना रहेगा।
जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं
11 अक्तूबर को बृहस्पति वृश्चिक राशि में प्रवेश करके आपके सप्तम भाव में आ जाएंगे। ये आपनी स्थिति में सुधार लाएंगे। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ाएंगे तथा आय के साधन विकसित होंगे, लेकिन पारिवारिक समस्या होने के आसार हैं। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। अगली स्लाइड में पढ़ें कैसा होगा 2018 रोजगार के मामले में:
रोजगार-
रोजगार- आय के स्वामी शनि आपकी राशि से अष्टमस्थ हैं। अत: आप ढैया से पीड़ित रहेंगे। आय भाव के स्वामी बृहस्पति शत्रु राशि के होकर षष्ठभाव में स्थित है। अत: इस वर्ष आपको कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। आय में व्यवधान तथा खर्चों की अधिकता की स्थिति रहेगी। अक्तूबर के बाद ही सुधार आ सकता है। यदि आपको विदेश जाने का अवसर मिल सकता है तो अवश्य जाएं। आय की दृष्टि से विदेश यात्रा सुफलदायी रहेगी। अगली स्लाइड में जानें कैसा होगा अगला साल स्वास्थ्य के मामलें में
स्वास्थ्य-
स्वास्थ्य- वर्ष के प्रारंभ में आपके रोग भाव के स्वामी शुक्र एवं बृहस्पति अष्टम भाव व षष्ट भाव में विराजमान हैं। अत: वर्ष के प्रारंभ में उदर विकार एवं मधुमेह आदि रोगों के प्रति सतर्कता जरुरी है। 11 अक्तूबर को बृहस्पति के राशि परिवर्तन के उपरांत ही इसमें सुधार आ सकता है। अगली स्लाइड में जानें कुछ उपाय
उपाय-
-बृहस्पति के दिन गाय को तीन केले खिलाएं।
-शुक्रवार को चावल दान करें।
-शनिवार के दिन सूर्यास्त के बाद सरसों के तेल के दीपक में चुटकीभर काले तिल डालकर पीपल के पेड़ के नीचे जलाएं।
-शनिवार के दिन सुंदरकांड का पाठ करें।