राशिफल Video 18 अप्रैल: कर्क राशि के जातक प्रेम को लेकर रहेंगे परेशान तो कन्या राशि के लिए समय बेहद नाजुक, जानें अन्य राशियों का हाल

ज्योतिषाचार्य पंडित नरेन्द्र उपाध्याय, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

ग्रहों की स्थिति-सूर्य मेष राशि में उच्‍च के हैं। वृषभ राशि में शुक्र स्‍वग्रही हैं। मिथुन राशि में राहु अच्‍छी स्थिति में हैं। धनु राशि में केतु अच्‍छी स्थिति में हैं। शनि, मंगल और...

राशिफल Video 18 अप्रैल: कर्क राशि के जातक प्रेम को लेकर रहेंगे परेशान तो कन्या राशि के लिए समय बेहद नाजुक, जानें अन्य राशियों का हाल

ग्रहों की स्थिति-सूर्य मेष राशि में उच्‍च के हैं। वृषभ राशि में शुक्र स्‍वग्रही हैं। मिथुन राशि में राहु अच्‍छी स्थिति में हैं। धनु राशि में केतु अच्‍छी स्थिति में हैं। शनि, मंगल और गुरु खराब स्थिति में तिकड़ी बनाकर मकर राशि में बैठे हैं। चंद्रमा कुंभ राशि में ठीक हैं। बुध मीन राशि में नीच के होकर बैठे हैं। मानसिक और वित्‍तीय तौर पर भारत की स्थिति अभी ठीक नहीं है। लेकिन मानसिक और शारीरिक तौर पर खुद को ठीक रखेंगे तो आगे सब ठीक होगा। लॉकडाउन का पूरा पालन करते हुए सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलें आगे स्थिति बिल्‍कुल ठीक होगी। 

राशिफल-
मेष-

शारीरिक स्थिति अभी अच्‍छी नहीं कही जाएगी। बहुत बचकर पार करें। लाल वस्‍तु पास रखें। हनुमान जी का स्‍मरण करें। प्रेम की स्थिति ठीक है। व्‍यवसायिक स्थिति भी ठीक कही जाएगी। बहुत खराब नहीं है। जो लोग इस समय लॉकडाउन में कार्यरत हैं, उनके लिए अच्‍छा समय है। बाकी लोगों के लिए कहीं कोई दिक्‍कत नहीं है। सिर्फ अपनी सेहत को बचाए रखिए। 

वृषभ- इम्‍यून सिस्‍टम आपका ठीक है लेकिन रिस्‍क न लें। प्रेम की स्थिति बिल्‍कुल ठीक नहीं है। व्‍यवसायिक स्थिति मध्‍यम है। आगे चलकर ठीक हो जाएगी। सफेद और हरी वस्‍तु पास रखें। 

मिथुन- शारीरिक रूप से खराब स्थिति है। बहुत बचकर पार करें। प्रेम, व्‍यापार सब मध्‍यम है। गणेश जी की प्रतिमा जो भी घर में हैं, प्रणाम करें। हरी वस्‍तु पास रखें।

कर्क- शारीरिक स्थिति में थोड़ा सुधार दिख रहा है। प्रेम में तू तू-मैं-मैं की स्थिति है। व्‍यवसाय मध्‍यम है। ओम नम: शिवाय का जाप करें। 

सिंह- पहले से बेहतर हुआ है। इम्‍यून सिस्‍टम, प्रेम, व्‍यवसाय सब थोड़ा ठीक हुआ है। लेकिन कोई रिस्‍क न लें। सूर्यदेव को जल दें।

कन्‍या- बहुत ध्‍यान देने की आवश्‍यकता है अपने स्‍वास्‍थ्‍य पर। कुछ भी अच्‍छा नहीं चल रहा है। शारीरिक, प्रेम, व्‍यवसाय सब पर ध्‍यान दीजिए। आगे चलकर सब ठीक होगा। हरी वस्‍तु पास रखें। गणेश जी की वंदना करें। 

तुला- थोड़ा बेहतर हो रहा है लेकिन कोई रिस्‍क न लें। शारीरिक स्थिति पहले से बेहतर है। मानसिक स्थिति नहीं ठीक चल रही है। प्‍लस-माइनस बना हुआ है। व्‍यापारिक स्थिति भी मध्‍यम चल रही है। शनिदेव को मानसिक तौर पर प्रणाम करें। 

वृश्चिक- घर में कुछ समस्‍या हो सकती है। बचाकर चलें। कूल रहें। दिमाग को ठंडा रखें। शारीरिक, प्रेम, व्‍यवसाय मध्‍यम है। हनुमान जी को मानसिक तौर पर प्रणाम करें।

धनु- व्‍यापारिक सोच आपकी अच्‍छी होने लगी है। शारीरिक, प्रेम मध्‍यम है। व्‍यवसायिक स्थिति पहले से बेहतर कही जाएगी। पीला टीका लगाएं।

मकर- स्थिति थोड़ी सुधरी है। किसी तरह का रिस्‍क न लें। वाणी पर नियंत्रण रखें। अपनों से न उलझें। शारीरिक, प्रेम, व्‍यवसाय की स्थिति मध्‍यम है। काली जी की प्रतिमा को मानसिक तौर पर प्रणाम करें। 

कुंभ- थोड़ा सुधार हुआ है। अभी भी तीन-तीन ग्रह द्वादश भाव में बैठे है। बिल्‍कुल भरोसा न किसी चीज पर करिए। लॉकडाउन का पालन करें। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यवसाय सबकी रक्षा करें। गणेश जी की वंदना करें। 

मीन- शारीरिक, मानसिक,व्‍यवसायिक तौर पर परेशान रहेंगे। थोड़ा सा अपने ऊपर कंट्रोल करके चलें। आगे सब ठीक हो जाएगा। भगवान शिव की अराधना करें। मानसिक तौर पर। सब ठीक होगा।

प्रस्‍तुति-
अजय कुमार सिंह, गोरखपुर।

Manju Mamgain

लेखक के बारे में

Manju Mamgain

शॉर्ट बायो
मंजू ममगाईं पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
मंजू ममगाईं वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिख रही हैं। बीते साढ़े 6 वर्षों से इस महत्वपूर्ण भूमिका में रहते हुए उन्होंने न केवल डिजिटल कंटेंट के बदलते स्वरूप को करीब से देखा है, बल्कि यूजर बिहेवियर और पाठकों की बदलती रुचि को समझते हुए कंटेंट को नई ऊंचाइयों तक भी पहुंचाया है। पत्रकारिता के तीनों मुख्य स्तंभों— टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल 18 वर्षों का लंबा अनुभव उनकी पेशेवर परिपक्वता का प्रमाण है।

करियर का सफर (प्रिंट की गहराई से डिजिटल की रफ्तार तक)
एचटी डिजिटल से पहले मंजू ने 'आज तक' (इंडिया टुडे ग्रुप), 'अमर उजाला' और 'सहारा समय' जैसे देश के शीर्ष मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। 'आज तक' में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन को लीड करने का उनका अनुभव आज भी उनकी रिपोर्टिंग में झलकता है। वे केवल खबरें नहीं लिखतीं, बल्कि पाठकों के साथ एक 'कनेक्ट' भी पैदा करती हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि और विशेषज्ञता:
दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी (ऑनर्स) और भारतीय विद्या भवन से मास कम्युनिकेशन करने वाली मंजू, साल 2008 से ही मेडिकल रिसर्च और हेल्थ विषयों पर अपनी लेखनी चला रही हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत जटिल वैज्ञानिक तथ्यों और मेडिकल रिसर्च को 'एक्सपर्ट-वेरिफाइड' मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज के रूप में सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी हर खबर डॉक्टरों द्वारा प्रमाणित होती है, जो डिजिटल युग में विश्वसनीयता की कसौटी पर खरी उतरती है।

बहुमुखी प्रतिभा और विजन
उनका पत्रकारीय जुनून केवल स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है। वे आधुनिक जीवन की भागदौड़ में रिलेशनशिप की जटिलताएं, ब्यूटी ट्रेंड्स, फैशन, ट्रैवलिंग और फूड जैसे विषयों को भी एक्सपर्ट के नजरिए से कवर करती हैं। मंजू का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी 'फैक्ट-चेकिंग' और प्रमाणिक जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक और बेहतर जीवन निर्णय ले सकें।

कोर एक्सपर्टीज (Core Expertise)
हेल्थ एवं वेलनेस: मेडिकल एक्सप्लेनर, फिटनेस और रिसर्च-आधारित स्वास्थ्य लेख।
लाइफस्टाइल: रिलेशनशिप, ब्यूटी, फैशन, ट्रैवल और किचन हैक्स।
एस्ट्रोलॉजी: अंकज्योतिष, राशिफल और व्रत-त्योहारों का ज्ञान।

और पढ़ें
जानें Navratri 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Shiv Chalisa, Shiv Aarti, Shiv Mahamrityunjaya Mantra, Shiv Stuti, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़राशिफल Video 18 अप्रैल: कर्क राशि के जातक प्रेम को लेकर रहेंगे परेशान