Rashifal Video 7 April 2020 : Libra zodiacs will get good news today and Dhanu will be praised in job know about other zodiac signs predictions राशिफल Video 7 अप्रैल: तुला राशिवालों को मिलेगा शुभ समाचार, धनु को नौकरी में लाभ, जानें अन्य राशियों के बारे में, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Rashifal Video 7 April 2020 : Libra zodiacs will get good news today and Dhanu will be praised in job know about other zodiac signs predictions

राशिफल Video 7 अप्रैल: तुला राशिवालों को मिलेगा शुभ समाचार, धनु को नौकरी में लाभ, जानें अन्य राशियों के बारे में

ग्रहों की स्थिति: शुक्र वृषभ राशि में हैं। राहु मिथुन राशि में हैं। चंद्रमा कन्‍या राशि में हैं। धनु राशि में केतु हैं। गुरु, मंगल और शनि धनु राशि में हैं। कुंभ राशि में बुध हैं। सूर्य मीन...

Alakha Ram Singh ज्‍योतिषाचार्य पंडित नरेन्‍द्र उपाध्‍याय, गोरखपुरMon, 6 April 2020 11:27 PM
share Share
Follow Us on
राशिफल Video 7 अप्रैल: तुला राशिवालों को मिलेगा शुभ समाचार, धनु को नौकरी में लाभ, जानें अन्य राशियों के बारे में

ग्रहों की स्थिति: शुक्र वृषभ राशि में हैं। राहु मिथुन राशि में हैं। चंद्रमा कन्‍या राशि में हैं। धनु राशि में केतु हैं। गुरु, मंगल और शनि धनु राशि में हैं। कुंभ राशि में बुध हैं। सूर्य मीन राशि में बैठे हुए हैं। काल पुरुष की स्थिति जब हम देखते हैं तो हर दिन भ्रमण करने वाला ग्रह है चंद्रमा। चंद्रमा, कन्‍या राशि के होकर बैठे हैं। यह अच्‍छे समाचार की प्राप्ति की ओर ले जा रहे हैं। जितना नुकसान होना था, हो चुका है। धीरे-धीरे हम इन चीजों से उबरेंगे। जैसे-जैसे हम आगे बढ़ते जा रहे हैं वैसे-वैसे चीजें ठीक होती जा रही हैं। सूर्य जैसे ही मेष राशि में आएंगे, काल पुरुष के प्रथम भाव में आएंगे, हम मजबूत होते जाएंगे। पृथ्‍वी की पोजिशन अच्‍छी होने लगेगी। बिल्‍कुल परेशान न हों। अपना ध्‍यान रखें। लॉकडाउन का जितना पालन कर सकते हैं। उतना बेहतर है। स्‍वास्‍थ्‍य से सम्‍बन्धित जो बातें कही जा रही हैं, उनका जितना पालन कर सकते हैं उतना अच्‍छा होगा।

 

राशिफल-
मेष-आपको थोड़ा लग सकता है कि चीजें खराब हो रही हैं। डिस्‍टर्ब फील करेंगे। आपकी स्थिति सुधार की ओर जा रही है। चीजें ठीक हो रही हैं। कुछ विरोधी परेशान करने की कोशिश करेंगे लेकिन वे परास्‍त हो जाएंगे। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम से बेहतर, प्रेम की स्थिति सकारात्‍मक है। व्‍यवसायिक स्थिति अभी बहुत अच्‍छी नहीं है लेकिन आगे चलकर ठीक हो जाएगी। शनिदेव को मन में प्रणाम करें। अच्‍छा होगा।

वृषभ-तू-तू, मैं-मैं से बचें। प्रेम में तकरार की आशंका है। भावुक बने रहेंगे। कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। प्रेम ठीक-ठाक है।व्‍यवसायिक स्‍तर पर चीजें आगे चलकर ठीक हो जाएंगी। कोई भी हरी वस्‍तु पास रखें। शनिदेव को मानसिक तौर पर प्रणाम करें।



मिथुन-घर में कुछ उपभोग की चीजों का आनंद लेंगे। आपस में परिवार में हंसी-खुशी चीजें दिख रही हैं। लेकिन ध्‍यान रखिएगा कि अंत में कहीं कोई कलह न हो जाए। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है, व्‍यवसाय सामान्‍य है। प्रेम की दृष्टि से ठीक चल रहे हैं। उर्जा का संचार हो रहा है। गणेश जी की वंदना करें।

कर्क-लोग तैयार हैं कुछ करने के लिए लेकिन अपनी उर्जा का सही ढंग से संरक्षण नहीं कर पा रहे हैं। यह ठीक नहीं है। अभी उर्जा का संरक्षण करिए। आगे चलकर चीजों को लागू करिएगा। व्‍यवसायिक स्‍तर पर चीजों को डिजाइन करिए। शारीरिक स्‍तर पर चीजें पॉजिटिव हो रही हैं। मानसिक स्‍तर पर चीजें मध्‍यम हैं। प्रेम मध्‍यम है। बजरंग बली को मानसिक तौर पर प्रणाम करें।



सिंह-वाणी नियंत्रित रखिए। कुटुम्‍बीजनों से न उलझें। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यवसाय मध्‍यम है। अपने स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दीजिए। हरा चारा या हरी साग-सब्‍जी किसी मवेशी को खिला सकते हैं तो आपके लिए अच्‍छा होगा।

कन्‍या-आंतरिक उर्जा का संचार हो रहा है। जिसकी जरूरत महसूस कर रहे हैं उसकी उपलब्‍धता होगी। सराहे जाएंगे आप कुछ नेक कार्यों के लिए। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम अच्‍छा है। व्‍यापार जैसा चल रहा है वैसा ही अभी रहेगा। मानसिक तौर पर शनिदेव को प्रणाम करना आपके लिए हितकारी होगा।



तुला-कुछ आर्थिक आश्‍वासन मिल सकता है। शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य और मन पहले से बेहतर है। व्‍यवसाय सामान्‍य चलेगा। लाल वस्‍तु का दान करना अच्‍छा रहेगा।

वृश्चिक-शासन सत्‍ता पक्ष से आश्‍वासन मिल सकता है। जिनसे झगड़ा था उनसे समझौता हो सकता है फोन पर ही। कुछ सुधरती हुई चीजें दिख रही हैं। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम की स्थिति ठीक है। व्‍यवसायिक स्थिति भी आगे चलकर ठीक हो जाएगी।


धनु-नौकरी चाकरी वाले लोग सराहे जाएंगे। उच्‍चाधिकारी कुछ रिवार्ड देंगे। शारीरिक तौर पर चीजें पहले से बेहतर है। प्रेम की स्थिति मध्‍यम है। पीली वस्‍तु पास रखना अच्‍छा होगा।

मकर-भाग्‍यवश कोई काम बन सकता है। धर्म-कर्म में भाग लेंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। सब अच्‍छा दिख रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। प्रेम की स्थिति ठीकठाक है। व्‍यवसायिक स्थिति वैसी ही रहेगी।



कुंभ-थोड़ा परेशानी का समय है। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान रखिए। कोई मुश्किल न आ जाए। कोई रिस्‍क न लें। अभी थोड़ा नरम बना हुआ है स्‍वास्‍थ्‍य। प्रेम की स्थिति फिर भी ठीक है। व्‍यवसायिक स्‍तर पर चीजों को सोचकर और परेशान न होइएगा। अ‍भी सामान्‍य ही चलेगा।

मीन-कुछ नई योजनाएं बनाने का समय है। व्‍यवसायिक स्‍तर पर कुछ समाचार मिल सकता है। आपके हित में कुछ आश्‍वासन मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ समीपता बनेगी। व्‍यवसाय, प्रेम ठीक है। स्‍वास्‍थ्‍य का जरूर ध्‍यान रखिएगा। पीली वस्‍तु पास रखना आपके लिए उचित होगा।

प्रस्‍तुति-
अजय कुमार सिंह
गोरखपुर।

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!