Hindi Newsधर्म न्यूज़rashifal video 30 march 2020: Taurus zodiac sign people gets success to boost their immunity and cancer zodiac sign people will get back their lost money know the astrological prediction for each zodiac sign
राशिफल 30 मार्च : वृषभ राशि की बढ़ेगी रोग प्रतिरोधक क्षमता तो कर्क को होगी रुके धन की प्राप्ति, जानें अन्य राशियों का हाल

राशिफल 30 मार्च : वृषभ राशि की बढ़ेगी रोग प्रतिरोधक क्षमता तो कर्क को होगी रुके धन की प्राप्ति, जानें अन्य राशियों का हाल

संक्षेप:

ग्रहों की स्थिति: शुक्र और चंद्रमा वृषभ राशि में। शुक्र स्‍वग्रही हैं और चंद्रमा उच्‍च के हैं। अच्‍छा योग बन रहा है। मिथुन राशि में राहु हैं। धनु में अकेले केतु हैं। गुरु मकर राशि में...

Mar 29, 2020 07:46 pm ISTManju Mamgain ज्‍योतिषाचार्य पंडित नरेन्‍द्र उपाध्‍याय, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

ग्रहों की स्थिति: शुक्र और चंद्रमा वृषभ राशि में। शुक्र स्‍वग्रही हैं और चंद्रमा उच्‍च के हैं। अच्‍छा योग बन रहा है। मिथुन राशि में राहु हैं। धनु में अकेले केतु हैं। गुरु मकर राशि में जाकर नीच के हो गए हैं। शनि वहां स्‍वग्रही हैं। मंगल वहां उच्‍च के हैं। यह बहुत डरावना योग है। इसे कभी भी आप बहुत अच्‍छे में नहीं ले सकते। बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है। सूर्य मीन राशि के हैं। पूरे जनमानस के लिए थोड़ा बचकर पार करने का समय है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

राशिफल-
मेष-आर्थिक संकट नहीं है। कुटुम्‍बों से मधुर सम्‍बन्‍ध रहेगा। प्रेम अच्‍छा रहेगा। लेकिन सीने में दिक्‍कत हो सकती है। शनिदेव के नाम पर कुछ नीली वस्‍तु दान के लिए निकाल लें। लॉकडाउन खत्‍म होने के अर्पित कर दीजिएगा। लाल वस्‍तु अपने पास रखें।

वृषभ-अच्‍छा है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ रही है। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार हो रहा है। एनर्जी लेवल बढ़ गया है। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा, व्‍यवसाय अच्‍छा, प्रेम भी बहुत अच्‍छा है। नीली वस्‍तु पास रखिए। शनिदेव को मन में ही प्रणाम करें। लाल वस्‍तु का दान करें।

मिथुन-बेकार की बातों में फंसे रहने का डर है। कोई ऊंगली उठा सकता है आपके ऊपर। स्‍वास्‍थ्‍य कमजोर है। प्रेम मध्‍यम है। तू-तू मैं-मैं हो सकती है। व्‍यवसायिक स्थिति भी ठीक नहीं है। शनिदेव का दर्शन करें। लाल वस्‍तु का दान करने के लिए निकाल लें। लॉकडाउन खुलने के बाद बजरंग बली के मंदिर में अर्पित कर दीजिएगा।

कर्क-रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। सम्‍बन्‍धों में थोड़ी दिक्‍कत आ सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य, आपसी सम्‍बन्‍धों,नौकरी-चाकरी को लेकर परेशान हो सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम मध्‍यम है। बजरंग बली की शरण में जाएं। लाल वस्‍तु पास रखें।

सिंह-विरोधी परास्‍त होंगे। शत्रु उपद्रव करेंगे लेकिन दब जाएंगे। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। नीली वस्‍तु का दान करें। पीली वस्‍तु पास रखें।

कन्‍या-स्थिति ठीक है। कोई समस्‍या नहीं है। एक ढंग से शासन सत्‍ता पक्ष का लाभ मिल रहा। उच्‍चाधिकारी प्रसन्‍न हो रहे हैं। आगे बढ़ेंगे। शनिदेव को मन में ही प्रणाम करें। लाल वस्‍तुओं का दान करें।

तुला-थोड़ा बचकर चलने की जरूरत है। घर का माहौल गर्म रहेगा। इस पर ध्‍यान देने की जरूरत है। चोट लग सकती है। सीने में तकलीफ हो सकती है। मां के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। सावधानी बरतें। लाल, पीली वस्‍तु का दान  करें। नीला अपने पास रखें।

वृश्चिक-खुशियां आ रही हैं जीवन में। जीवनसाथी का साथ मिल रहा है। व्‍यवसायिक सफलता मिल रही है लेकिन शारीरिक मामले में सावधानी बरतें। लाल वस्‍तु पास रखें। बजरंग बली की सेवा करें।

धनु-स्थिति अच्‍छी कही जाएगी। बहुत जोखिम वाला नहीं है। आपकी कौटुम्बिक स्थिति ठीक नहीं दिख रही। केसर का तिलक लगाएं। लाल वस्‍तु पास रखें। काली वस्‍तुओं का दान करें।

मकर-सावधानी बरतना बहुत जरूरी है। अपने स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें। व्‍यापार का ध्‍यान रखें। प्रेम का ध्‍यान रखें। हर दृष्टिकोण से सावधानी बरतें। मन में ही शनिदेव का ध्‍यान करें। काली मंदिर में भविष्‍य में लॉकडाउन खुलने के बाद दान करने के लिए सफेद वस्‍तु निकाल कर रखें।

कुंभ-उर्जा का हृास होगा। व्‍यापार, स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम भी मध्‍यम चल रहा है। गणेश जी की वंदना करें। नीली वस्‍तुएं पास रखें।

मीन-अच्‍छी स्थिति है लेकिन स्‍वास्‍थ्‍य पर बहुत ध्‍यान देने की जरूरत है। केसर का तिलक लगाएं। नीली वस्‍तुओं का दान करें।

प्रस्‍तुति-
अजय कुमार सिंह
गोरखपुर

Manju Mamgain

लेखक के बारे में

Manju Mamgain

शॉर्ट बायो
मंजू ममगाईं पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
मंजू ममगाईं वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिख रही हैं। बीते साढ़े 6 वर्षों से इस महत्वपूर्ण भूमिका में रहते हुए उन्होंने न केवल डिजिटल कंटेंट के बदलते स्वरूप को करीब से देखा है, बल्कि यूजर बिहेवियर और पाठकों की बदलती रुचि को समझते हुए कंटेंट को नई ऊंचाइयों तक भी पहुंचाया है। पत्रकारिता के तीनों मुख्य स्तंभों— टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल 18 वर्षों का लंबा अनुभव उनकी पेशेवर परिपक्वता का प्रमाण है।

करियर का सफर (प्रिंट की गहराई से डिजिटल की रफ्तार तक)
एचटी डिजिटल से पहले मंजू ने 'आज तक' (इंडिया टुडे ग्रुप), 'अमर उजाला' और 'सहारा समय' जैसे देश के शीर्ष मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। 'आज तक' में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन को लीड करने का उनका अनुभव आज भी उनकी रिपोर्टिंग में झलकता है। वे केवल खबरें नहीं लिखतीं, बल्कि पाठकों के साथ एक 'कनेक्ट' भी पैदा करती हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि और विशेषज्ञता:
दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी (ऑनर्स) और भारतीय विद्या भवन से मास कम्युनिकेशन करने वाली मंजू, साल 2008 से ही मेडिकल रिसर्च और हेल्थ विषयों पर अपनी लेखनी चला रही हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत जटिल वैज्ञानिक तथ्यों और मेडिकल रिसर्च को 'एक्सपर्ट-वेरिफाइड' मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज के रूप में सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी हर खबर डॉक्टरों द्वारा प्रमाणित होती है, जो डिजिटल युग में विश्वसनीयता की कसौटी पर खरी उतरती है।

बहुमुखी प्रतिभा और विजन
उनका पत्रकारीय जुनून केवल स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है। वे आधुनिक जीवन की भागदौड़ में रिलेशनशिप की जटिलताएं, ब्यूटी ट्रेंड्स, फैशन, ट्रैवलिंग और फूड जैसे विषयों को भी एक्सपर्ट के नजरिए से कवर करती हैं। मंजू का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी 'फैक्ट-चेकिंग' और प्रमाणिक जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक और बेहतर जीवन निर्णय ले सकें।

कोर एक्सपर्टीज (Core Expertise)
हेल्थ एवं वेलनेस: मेडिकल एक्सप्लेनर, फिटनेस और रिसर्च-आधारित स्वास्थ्य लेख।
लाइफस्टाइल: रिलेशनशिप, ब्यूटी, फैशन, ट्रैवल और किचन हैक्स।
एस्ट्रोलॉजी: अंकज्योतिष, राशिफल और व्रत-त्योहारों का ज्ञान।

और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ , Aaj ka Rashifal,Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!