ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologyrashifal video 28 February 2020 leo will get good news and virgo need to calm down know all rashi prediction

राशिफल 28 फरवरी : सिंह राशि के जातकों को मिलेगा कोई शुभ समाचार, जानें अन्य राशियों का हाल

ग्रहों की स्थिति-राहु मिथुन राशि में हैं। मंगल, गुरु और केतु धनु राशि में हैं। शनि मकर राशि में हैं। सूर्य और बुध कुंभ राशि में हैं। शुक्र मीन राशि में हैं। मेष राशि का चंद्रमा चल रहा...

राशिफल 28 फरवरी : सिंह राशि के जातकों को मिलेगा कोई शुभ समाचार, जानें अन्य राशियों का हाल
ज्योतिषाचार्य पंडित नरेन्द्र उपाध्याय,गोरखपुरFri, 28 Feb 2020 01:17 PM
ऐप पर पढ़ें

ग्रहों की स्थिति-राहु मिथुन राशि में हैं। मंगल, गुरु और केतु धनु राशि में हैं। शनि मकर राशि में हैं। सूर्य और बुध कुंभ राशि में हैं। शुक्र मीन राशि में हैं। मेष राशि का चंद्रमा चल रहा है।
राशिफल-
मेष-
सकारात्मक-चार चांद लग रहा है। सुकुमारता बढ़ रही है। आपका कद बढ़ रहा है। हर दृष्टिकोण से उत्तम समय है। आगे बढ़ें, कार्यों को करें।
नकारात्मक-मानसिक चंचलता पर काबू रखें।
पे्रम-बहुत अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-भौतिक सुख, सम्पदा में वृद्धि होगी। अच्छा चल रहा है।
सेहत-अच्छी स्थिति है।
उपाय-शिवालय में भगवान शिव को जल अर्पित करें।

वृषभ-
सकारात्मक-धैर्य से काम लेंगे।
नकारात्मक-खर्च की अधिकता से परेशान रहेंगे। कर्ज की स्थिति आ सकती है। थोड़ा बचकर पार करें। मानसिक तौर पर भी परेशान हो सकते हैं। छटपटाहट, बेचैनी रहेगी।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-अच्छी स्थिति है।
सेहत-मध्यम स्थिति है।
उपाय-लाल वस्तु दान करें।

मिथुन-
सकारात्मक-रुका धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे।
नकारात्मक-क्रोध पर काबू रखें।
प्रेम-मजबूत स्थिति होगी।
व्यवसाय-आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।
सेहत-अच्छी स्थिति है।
उपाय-बजरंग बली के मंदिर में कोई लाल वस्तु जैसे मसूर की दाल इत्यादि दान करें।

कर्क-
सकारात्मक-शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारी प्रसन्न होंगे। व्यापारिक स्थिति सुधरेगी। पिता का स्वास्थ्य सुधरेगा।
नकारात्मक-अति अक्रामकता से बचें।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-स्थिति सुधरेगी।
सेहत-अच्छी स्थिति है।
उपाय-हनुमान जी का दर्शन करें। लाल रोली का टीका लगाएं।

सिंह-
सकारात्मक-भाग्यवश कोई काम बनेगा। कुछ अच्छा होने का संकेत है। धार्मिक बने रहेंगे।
नकारात्मक-मान-सम्मान के प्रति सचेत रहें।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-बहुत अच्छी स्थिति है।
सेहत-अच्छी स्थिति है।
उपाय-पीली वस्तु पास रखें। केसर का तिलक लगाएं।

कन्या-
सकारात्मक-प्रतिकूल परिस्थितियों से जल्द ही उबर जाएंगे।
नकारात्मक-चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बचकर पार करें।
प्रेम-ठीक स्थिति है।
व्यवसाय-ठीक स्थिति है।
सेहत-मध्यम स्थिति है।
उपाय-लाल वस्तु का दान करें।

तुला-
सकारात्मक-अच्छी स्थिति है। कोई जोखिम नहीं दिख रहा है।
नकारात्मक-मानसिक चंचलता पर काबू रखें।
प्रेम-नवसम्बन्ध, नवप्रेम का आगमन हो सकता है। शादी तय हो सकती है। जीवनसाथी से चला आ रहा मनमुटाव दूर होगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी।
व्यवसाय-अच्छी स्थिति दिख रही है।
सेहत-अच्छी बात दिखाई पड़ रही है।
उपाय-लाल वस्तु का दान करें। शनिदेव को प्रणाम करें।

वृश्चिक-
सकारात्मक-राह के रोड़े हट जाएंगे।
नकारात्मक-भावुकता पर नियंत्रण लग जाएगा।
प्रेम-मध्यम स्थिति है।
व्यवसाय-जोखिम खत्म हो जाएगा।  
सेहत-मध्यम स्थिति रहेगी।
उपाय-लाल वस्तु पास रखें। हनुमान जी का दर्शन करें।

धनु-
सकारात्मक-धैर्य से काम लेंगे।
नकारात्मक-भावुकता पर नियंत्रण रखें। महत्वपूर्ण निर्णयों को अभी टाल कर रखें।
पे्रम-मध्यम स्थिति है।
व्यवसाय-अच्छी स्थिति है।
सेहत-मध्यम स्थिति है।
उपाय-लाल वस्तु पास रखें। केसर का तिलक लगाएं।

मकर-
सकारात्मक-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी हो सकती है। मां की सेहत में सुधार होगा।
नकारात्मक-मानसिक चंचलता पर काबू रखें।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-अच्छी स्थिति है।
सेहत-अच्छी स्थिति है।
उपाय-लाल वस्तुओं का दान करें और अच्छा रहेगा।

कुंभ-
सकारात्मक-आप द्वारा किया गया पराक्रम आपको सफलता दिलाएगा।
नकारात्मक-क्रोध पर काबू रखें।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-अच्छी स्थिति है।
सेहत-अच्छी स्थिति है।
उपाय-मां काली को प्रणाम करें। लाल वस्तु का दान करें।

मीन-
सकारात्मक-धनागमन होता रहेगा।
नकारात्मक-वाणी पर नियंत्रण रखें। अभी पूंजी का निवेश न करें।  
प्रेम-बढ़ोत्तरी होगी।
व्यवसाय-अच्छा समय है।
सेहत-सुधार होगा।
उपाय-हनुमान जी का दर्शन करें। कोई लाल वस्तु पास रखें।

प्रस्तुति-
अजय कुमार सिंह
गोरखपुर 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें