ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologyrashifal video 22 january Capricorn will get support of life partner and Mithun will get progress in life

राशिफल 22 जनवरी : मकर को मिलेगा जीवनसाथी का साथ तो मिथुन को मिलेगी जीवन में तरक्की, जानें अन्य राशियों का हाल

ग्रहों की स्थिति-राहु मिथुन राशि में हैं। वृश्चिक राशि में मंगल हैं। धनु में शनि, चंद्रमा, गुरु और केतु हैं। मकर राशि में सूर्य और बुध विराजमान हैं। कुंभ राशि में शुक्र का गोचर चल रहा...

राशिफल 22 जनवरी : मकर को मिलेगा जीवनसाथी का साथ तो मिथुन को मिलेगी जीवन में तरक्की, जानें अन्य राशियों का हाल
ज्योतिषाचार्य पंडित नरेन्द्र उपाध्याय,गोरखपुरTue, 21 Jan 2020 08:46 PM
ऐप पर पढ़ें

ग्रहों की स्थिति-राहु मिथुन राशि में हैं। वृश्चिक राशि में मंगल हैं। धनु में शनि, चंद्रमा, गुरु और केतु हैं। मकर राशि में सूर्य और बुध विराजमान हैं। कुंभ राशि में शुक्र का गोचर चल रहा है।

राशिफल-

मेष-
सकारात्मक-भाग्यवर्धक दिनों का निर्माण हो रहा है। आप आगे बढ़ रहे हैं। अशुभता, परेशानियों से आगे बढ़ गए हैं।
नकारात्मक-मान सम्मान पर थोड़ा ध्यान दीजिएगा।  
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-ठीक चल रहे हैं।
सेहत-ठीक स्थिति है।
उपाय-बजरंग बली का दर्शन करें।

वृषभ-
सकारात्मक-धैर्य बना रहेगा।
नकारात्मक-चोट लग सकती है। परिस्थितियां अचानक प्रतिकूल हो सकती हैं।
प्रेम-मध्यम स्थिति है।
व्यवसाय-मध्यम स्थिति है।
सेहत-मध्यम स्थिति है।
उपाय-लाल वस्तु का दान करें।

मिथुन-
सकारात्मक-जीवन में तरक्की कर रहे हैं। खुशहाल समय है।
नकारात्मक-क्रोध पर काबू रखें।
प्रेम-नवप्रेम का आगमन हो सकता है। पति पत्नी में नोंकझोंक कम होगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात हो सकती है।
व्यवसाय-सफलता मिलेगी।
सेहत-आरोग्यता मिलेगी।
उपाय-मसूर की दाल का दान करें।

कर्क-
सकारात्मक-शत्रु हंता योग का निर्माण हो रहा है। विरोधी परास्त हो रहे हैं। जीवन में तरक्की कर रहे हैं।
नकारात्मक-क्रोध पर काबू रखें।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-ठीक स्थिति है।
सेहत-नरम-गरम बना रहेगा।
उपाय-शनिदेव की अराधना करें और अच्छा होगा।

सिंह-
सकारात्मक-विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा समय है।
नकारात्मक-भावुक बने रहेंगे। मन कभी बहुत खुश, कभी बहुत दुखी फील कराएगा। विद्यार्थियों को भी रह-रह कर अवसाद का अनुभव हो सकता है।
प्रेम-नरम गरम बना रहेगा।
व्यवसाय-अच्छी स्थिति है।
सेहत-नरम-गरम बना रहेगा।
उपाय-पीली वस्तु अपने पास रखना या केसर का तिलक लगाना अच्छा रहेगा।

कन्या-
सकारात्मक-मधुरता बनी रहेगी।
नकारात्मक-घर में कुछ उहापोह की स्थिति रह सकती है। मां के स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। थोड़ा कलहकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। भौतिक सुख-सम्पदा के प्रति कुछ सोच-विचार में पड़े रह सकते हैं।
प्रेम-मध्यम स्थिति है।
व्यवसाय-ठीक स्थिति है।
सेहत-मध्यम स्थिति है।
उपाय-पीली वस्तु का दान करना आपके लिए अच्छा होगा।

तुला-
सकारात्मक-पराक्रम साथ देगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। अच्छा समय कहा जाएगा।
नकारात्मक-कई तरह की चीजें मन में उठेंगी। कंधे में समस्या हो सकती है।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-तरक्की कर रहे हैं।
सेहत-मध्यम स्थिति है।
उपाय-पीली वस्तु का दान करना अच्छा रहेगा।

वृश्चिक-
सकारात्मक-अपनों का साथ मिलेगा।
नकारात्मक-विस्मयकारी शब्दों के प्रयोग से बचें। कुटुम्बीजनों से न उलझें।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-रोजी रोजगार में तरक्की करते जा रहे हैं।
सेहत-ठीक स्थिति है।
उपाय-केसर का तिलक लगाना आपके लिए अच्छा रहेगा।

धनु-
सकारात्मक-कई तरह की उमंगे-तरंगे मन में उठती रहेंगी। कई तरह के लोग मिलेंगे।
नकारात्मक-थोड़ा अवसादित, थोड़ा खुश हो सकते हैं। मध्यम या मिला जुला फल मिल सकता है।
प्रेम-मध्यम स्थिति है।
व्यवसाय-ठीक स्थिति कही जाएगी
सेहत-मध्यम स्थिति है।
उपाय-भगवान विष्णु का ध्यान करें। ॐ बृं बृहस्पतये नम: का जाप करें, आपके लिए अच्छा होगा।

मकर-
सकारात्मक-जीवनसाथी का साथ मिलेगा।
नकारात्मक-खर्च की अधिकता हो सकती है। नेत्र विकार की आशंका है। बेकार के पचड़ों में फंसे रहने की आशंका है। उर्जा की कमी महसूस होगी।
प्रेम-मध्यम स्थिति है।
व्यवसाय-मध्यम स्थिति है।
सेहत-मध्यम स्थिति है।
उपाय-भगवान विष्णु के मंदिर में चने की दाल का दान अच्छा रहेगा।

कुंभ-
सकारात्मक-रुका धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। बड़ी अच्छी स्थिति दिखाई दे रही है आपकी हर दृष्टि से।
नकारात्मक-चंचलता पर काबू रखें।
प्रेम-बहुत अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-बहुत अच्छी स्थिति है।
सेहत-बहुत अच्छी स्थिति है।
उपाय-भगवान विष्णु का दर्शन करें। किसी प्रकार की कोई पीली वस्तु का दान करें।

मीन-
सकारात्मक-रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। कानून पचड़ों में लाभ की स्थिति रहेगी। पिता के स्वास्थ्य में लाभ होगा।
नकारात्मक-क्रोध से बचें।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-तरक्की करेंगे।
सेहत-अच्छी स्थिति रहेगी।
उपाय-केसर का तिलक लगाएं। भगवान विष्णु का दर्शन करें।

प्रस्तुति-
अजय कुमार सिंह
प्रस्तुति। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें