ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologyrashifal video 20 january Virgo should not invest money and Scorpio will recover everything in life

राशिफल 20 जनवरी : मीन राशि के लिए खुलेगा भाग्य का द्वार और मिथुन राशि वाले जातक शत्रुओं पर पड़ेंगे भारी, जानें अन्य राशियों का हाल

ग्रहों की स्थिति-राहु मिथुन राशि में हैं। वृश्चिक राशि में चंद्रमा और मंगल लक्ष्मी रूप बना कर चल रहे हैं। धनु राशि में शनि, केतु और गुरु का गोचर है। मकर राशि में सूर्य और बुध का गोचर है। कुंभ राशि...

राशिफल 20 जनवरी : मीन राशि के लिए खुलेगा भाग्य का द्वार और मिथुन राशि वाले जातक शत्रुओं पर पड़ेंगे भारी, जानें अन्य राशियों का हाल
ज्योतिषाचार्य पंडित नरेन्द्र उपाध्याय,गोरखपुरMon, 20 Jan 2020 12:03 PM
ऐप पर पढ़ें

ग्रहों की स्थिति-राहु मिथुन राशि में हैं। वृश्चिक राशि में चंद्रमा और मंगल लक्ष्मी रूप बना कर चल रहे हैं। धनु राशि में शनि, केतु और गुरु का गोचर है। मकर राशि में सूर्य और बुध का गोचर है। कुंभ राशि में शुक्र का गोचर है।

राशिफल-
मेष-
सकारात्मक-परिस्थितियों से उबर जाएंगे। कोई बड़ी परेशानी नहीं होगी।
नकारात्मक-चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां अचानक प्रतिकूल हो सकती हैं।
प्रेम-मध्यम स्थिति है।
व्यवसाय-मध्यम स्थिति है।
सेहत-मध्यम स्थिति है।
उपाय-संयमित रहें। हनुमान जी का दर्शन करें।

वृषभ-
सकारात्मक-छुट्टी सा महसूस करेंगे। आनंददायक समय है।
नकारात्मक-जीवनसाथी की अक्रमकता पर थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है।
प्रेम-नवसम्बन्ध का आगमन होगा। उत्तम समय है।
व्यवसाय-उत्तम स्थिति है।
सेहत-उत्तम स्थिति है।
उपाय-लाल रंग की वस्तु का दान करना अच्छा रहेगा।

मिथुन-
सकारात्मक-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। निरंतर आगे बढ़ेंगे। किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं है।
नकारात्मक-थोड़ा डिस्टर्ब रहेंगे।
प्रेम-बहुत अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-लाभ की स्थिति रहेगी।
सेहत-मध्यम स्थिति है।
उपाय-मसूर की दाल बजरंग बली के मंदिर में लाल कपड़े में बांधकर दान करना आपके लिए अच्छा रहेगा।

कर्क-
सकारात्मक-उत्तम योग बना हुआ है। लेखकों-विद्यार्थियों के लिए वरदान है ये समय। जीवन में तरक्की कर रहे हैं।
नकारात्मक-मानसिक चंचलता पर काबू रखें।
प्रेम-आगे बढ़ रहे हैं। प्रेमालाप के संकेत हैं।
व्यवसाय-अच्छी स्थिति है।
सेहत-मानसिक और शारीरिक स्थिति अच्छी है।
उपाय-हनुमान जी का दर्शन करें।

सिंह-
सकारात्मक-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी हो सकती है। मां के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
नकारात्मक-घर में थोड़ा तू-तू, मैं-मैं की स्थिति आ सकती है।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
सेहत-ठीक स्थिति है बस रक्तचाप थोड़ा ऊपर-नीचे हो सकता है।
उपाय-कोई लाल वस्तु अपने पास रखें।

कन्या-
सकारात्मक-घोर पराक्रमी बन रहे हैं। पराक्रम सफलता दिलाएगा। उर्जा बहुत बढ़ गई है। बस उसे सौम्य रूप दें। भाईयों-मित्रों का साथ मिल रहा है।
नकारात्मक-अक्रामकता से बचें।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-सफलता मिलने का योग है।
सेहत-निरोग बनेंगे।
उपाय-लाल वस्तु का दान करना अच्छा रहेगा।

तुला-
सकारात्मक-रुपए-पैसे का आगमन हो रहा है। कुटुम्बों में वृद्धि हो रही है।
नकारात्मक-वाणी पर नियंत्रण रखिएगा। पूंजी निवेश फिलहाल टाल दें।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-अच्छी स्थिति में चल रहे हैं।
सेहत-ठीक स्थिति है।
उपाय-हनुमान जी का दर्शन करें। उनके मंदिर में ही लाल रंग की वस्तु का दान करना अच्छा रहेगा।

वृश्चिक-
सकारात्मक-भाग्येश और लग्नेश एक साथ मिलकर घर में लक्ष्मी योग बना रहे हैं। उत्तम समय है। निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। सामाजिक, आर्थिक रूप से मजबूत हो रहे हैं।
नकारात्मक-अकारण चिंतित रहेंगे।
प्रेम-अच्छी स्थिति है। प्रेम परवान चढ़ रहा है।
व्यवसाय-सफलता मिलेगी।
सेहत-मजबूत हो रहे हैं।
उपाय-पीली वस्तु पास रखें या केसर का तिलक लगाएं और अच्छा होगा।

धनु-
सकारात्मक-परिस्थितियों से उबर जाएंगे।
नकारात्मक-किसी भी तरह का कोई महत्वपूर्ण निर्णय हो तो उसे टाल दीजिए। जो चल रहा है उसे ही चलने दीजिए। थोड़ा मध्यम समय है।
प्रेम-मध्यम स्थिति है।
व्यवसाय-मध्यम स्थिति है।
सेहत-मध्यम स्थिति है।
उपाय-हनुमान जी की शरण में जाइए।

मकर-
सकारात्मक-रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।
नकारात्मक-मानसिक चंचलता पर नियंत्रण रखें।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-अच्छी स्थिति है।
सेहत-अच्छी स्थिति है।
उपाय-लाल वस्तु या किसी गरीब को मसूल की दाल दान करें और अच्छा रहेगा।

कुंभ-
सकारात्मक-शासन सत्ता पक्ष का सहयोग है। उच्चाधिकारी प्रसन्न हो रहे हैं। निरंतर लाभ हो रहा है आपको।
नकारात्मक-अक्रामकता से बचें।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-अच्छी स्थिति है।
सेहत-अच्छी स्थिति है।
उपाय-जितना आसानी से दे सकते हैं उतना गुण किसी गरीब को दान दें और भी अच्छा हो जाएगा।

मीन-
सकारात्मक-भाग्यवर्धक दिनों का निर्माण हो रहा है। जीवन में तरक्की कर रहे हैं। किसी भी तरह की कोई बाधा नहीं है। सुखद समय प्रारम्भ हो रहा है।  
नकारात्मक-मानसिक चंचलता पर काबू रखें।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय- अच्छी स्थिति है।
सेहत-अच्छी स्थिति है।
उपाय- कोई लाल वस्तु पास रखें, हनुमान जी का दर्शन करें। अत्यंत शुभ होगा।

प्रस्तुति-
अजय कुमार सिंह
गोरखपुर

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें