राशिफल 19 जनवरी : कन्या राशि वाले जातक पूंजी निवेश से बचें और वृश्चिक के बन जाएंगे हर बिगड़े काम, जानें अन्य राशियों का हाल
ग्रहों की स्थिति-राहु मिथुन राशि में हैं। तुला राशि में चंद्रमा हैं। मंगल वृश्चिक राशि में हैं। शनि, केतु और गुरु, धनु राशि में हैं। कुंभ राशि में शुक्र का गोचर है। मकर राशि में सूर्य और बुध चल रहे...
ग्रहों की स्थिति-राहु मिथुन राशि में हैं। तुला राशि में चंद्रमा हैं। मंगल वृश्चिक राशि में हैं। शनि, केतु और गुरु, धनु राशि में हैं। कुंभ राशि में शुक्र का गोचर है। मकर राशि में सूर्य और बुध चल रहे हैं।
राशिफल-
मेष-
सकारात्मक-बड़ी ही खुशहाल स्थिति है। बहुत जल्द और भी खुशहाली जीवन में आने वाली है। जीवन में तरक्की कर रहे हैं। छुट्टी सा महसूस करेंगे। रंगीनियां बनी हुई हैं।
नकारात्मक-मानसिक चंचलता पर काबू रखें।
प्रेम-जीवनसाथी के साथ समीपता आ रही है। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात हो सकती है।
व्यवसाय-सफलता मिलेगी।
सेहत-अच्छी स्थिति है।
उपाय-मां काली की वंदना करें।
वृषभ-
सकारात्मक-शत्रुओं और रोगों पर विजय पाएंगे। जीवन में तरक्की करेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिल रहा है। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति हो रही है।
नकारात्मक-थोड़ा डिस्टर्ब जरूर फील करेंगे।
प्रेम-बहुत अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-बहुत अच्छी स्थिति है।
सेहत-मध्यम स्थिति है।
उपाय-सफेद वस्तु कोई भी अपने पास रखेंगे या सफेद कपड़े पहनेंगे तो और सुखदायी होगा।
मिथुन-
सकारात्मक-कोई बड़ी समस्या नहीं है।
नकारात्मक-भावुक बने रहेंगे। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। कुछ ज्यादा सोचकर परेशान रहेंगे।
प्रेम-तू-तू मैं-मैं का संकेत है।
व्यवसाय-अच्छी स्थिति है।
सेहत-अच्छी स्थिति है।
उपाय-मां भगवती की वंदना करें।
कर्क-
सकारात्मक-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का योग है। घर में कुछ उत्सव का माहौल बन सकता है। मां से समीपता रहेगी।
नकारात्मक-तू-तू मैं-मैं की स्थिति रहेगी। कलह से बचना चाहिए।
प्रेम-ठीक स्थिति है।
व्यवसाय-अच्छी स्थिति है।
सेहत-रक्तचाप बढ़ या घट सकता है।
उपाय-हनुमान जी का दर्शन करना और सफेद वस्तुओं का दान करना आपके लिए अच्छा रहेगा।
सिंह-
सकारात्मक-पराक्रमी बने रहेंगे। किसी भी काम को शुरू करते हैं तो बड़ी अच्छी स्थिति है।
नकारात्मक-थोड़े कन्फ्यूजन की स्थिति अभी भी बनी हुई है।
प्रेम-पहले से बेहतर स्थिति है।
व्यवसाय-ठीक स्थिति है।
सेहत-ठीक स्थिति है।
उपाय-कोई भी पीली वस्तु या केसर जैसे किसी पदार्थ का तिलक लगाना अच्छा साबित होगा।
कन्या-
सकारात्मक-धनागम बना रहेगा। कुटुम्ब में वृद्धि होगी। नए कुटुम्ब का योग भी बन सकता है।
नकारात्मक-वाणी अनियंत्रित हो सकती है। कुछ ज्यादा बोलने पर नियंत्रण रखें। पूंजी का निवेश अभी नहीं करना है।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-सफलता की ओर बढ़ रहे हैं।
सेहत-अच्छी स्थिति है।
उपाय-मां की सेवा करें। मां भगवती की वंदना करें।
तुला-
सकारात्मक-नायक-नायिका की भांति चमकते दिख रहे हैं। जो भी कर रहे हैं उसमें कद बढ़ रहा है। सराहे जा रहे हैं। किसी भी प्रकार के कोई जोखिम की बात नहीं है।
नकारात्मक-मानसिक चंचलता से बचें।
प्रेम-ठीक स्थिति है।
व्यवसाय-सफलता का योग है।
सेहत-ठीक स्थिति है।
उपाय-भगवान शिव को जल देना अच्छा रहेगा। शिवालय में किसी जरूरतमंद को दूध का दान और भी अच्छा रहेगा।
वृश्चिक-
सकारात्मक-अंतत: कार्य सिद्ध हो जाएंगे। भले एक-दो दिन का समय लग जाए।
नकारात्मक-भाग्य थोड़ा दूर दिखाई दे रहा है आपको। निराश हो सकते हैं। ऐसा लगेगा कि काम होते-होते रह गया। थोड़ा चिंताकारी समय है। खर्च की अधिकता हो सकती है।
प्रेम-ठीक स्थिति है। कोई समस्या नहीं है।
व्यवसाय-मध्यम स्थिति है।
सेहत-शारीरिक स्थिति ठीक स्थिति है। मध्यम समय है।
उपाय-सफेद वस्तुओं का दान करना (दूध को छोड़कर) अच्छा रहेगा। चावल, चीनी, दही आदि का दान अच्छा रहेगा।
धनु-
सकारात्मक-एकादश भाव में चंद्रमा और द्वादश भाव में मंगल हैं। लग्न में शनि, केतु, गुरु, द्वितीय भाव में सूर्य, बुध और तृतीय भाव शुक्र, सप्तम भाव में राहु हैं। ग्रहों की ये स्थिति बहुत अच्छी है। दिन ब दिन आप ठीक हो रहे हैं। रुका हुआ धन वापस होगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे।
नकारात्मक-धैर्य बनाए रखें। कुछ समय की बात है। खर्च की थोड़ी अधिकता हो सकती है।
प्रेम-बहुत अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-सफलता मिलेगी।
सेहत-सुधार होगा।
उपाय- हनुमान जी का दर्शन करिए। लाल तिलक लगाइए। अच्छा होगा।
मकर-
सकारात्मक-अच्छी स्थिति है। शनि जैसे ही लग्न में आएंगे आप मजबूत हो जाएंगे। अच्छे कार्यों में खर्च होगा। आज का दिन व्यवसायिक सफलता, पैतृक सम्पत्ति, जीवन में तरक्की, कोर्ट कचहरी में विजय का है।
नकारात्मक-अकारण सोचेंगे ज्यादा।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-सफलता मिलेगी।
सेहत-सुधार होगा।
उपाय-मां भगवती, मां काली, मां दुर्गा के मंदिर जाइए। दर्शन करें, वंदन करें। अच्छा रहेगा।
कुंभ-
सकारात्मक-भाग्यवश कुछ लाभ मिलेगा। जीवन में तरक्की करेंगे।
नकारात्मक-शासन सत्ता पक्ष से थोड़ी दिक्कत हो सकती है। बचकर पार करें।
प्रेम-बहुत अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-सफलता मिलेगी।
सेहत-सुधार होगा।
उपाय-गणेश जी की वंदना करना अच्छा रहेगा।
मीन-
सकारात्मक-कल से स्थिति ठीक हो जाएगी। कोई बड़ी समस्या नहीं है। उबर जाएंगे। अच्छे दिनों की ओर बढ़ जाएंगे।
नकारात्मक-थोड़ा परेशानी का समय है। आज का दिन। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। आज के दिन महत्वपूर्ण कार्यों को टाल दें।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-मध्यम स्थिति है।
सेहत-मध्यम स्थिति है।
उपाय-भगवान शिव को जल दें। मां काली का दर्शन करें।
प्रस्तुति-
अजय कुमार सिंह
गोरखपुर