राशिफल Video 10 अप्रैल: पराक्रमी दिखेंगे सिंह राशि के जातक, कर्क केे सुख संपदा में वृद्धि,जानें अन्य राशियों के बारे में

ज्‍योतिषाचार्य पंडित नरेन्‍द्र उपाध्‍याय, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

ग्रहों की स्थिति-शुक्र वृषभ राशि में बने हुए हैं। राहु मिथुन राशि में हैं। चंद्रमा तुला राशि में हैं। केतु धनु राशि में हैं। शनि, मंगल और गुरु मकर राशि में हैं। सूर्य और बुध मीन राशि में हैं। ग्रहों...

राशिफल Video 10 अप्रैल: पराक्रमी दिखेंगे सिंह राशि  के जातक, कर्क केे सुख संपदा में वृद्धि,जानें अन्य राशियों के बारे में

ग्रहों की स्थिति-शुक्र वृषभ राशि में बने हुए हैं। राहु मिथुन राशि में हैं। चंद्रमा तुला राशि में हैं। केतु धनु राशि में हैं। शनि, मंगल और गुरु मकर राशि में हैं। सूर्य और बुध मीन राशि में हैं। ग्रहों की स्थिति में कोई नई बात नहीं है। पिछले तीन अप्रैल से जो स्थिति चलती आ रही है, वही है। बस दो-तीन दिनों से बुध नीच के हुए हैं। यह नर्व सिस्‍टम से सम्‍बन्धित और कुछ आर्थिक चिंता लोगों में ला सकता है। मानसिक रूप से आपको ठीक रहना है। बाकी सब ठीक हो जाएगा। योग-प्राणायाम करिए। रूटीन बनाकर घर में रहिए। थोड़ा वर्क आउट करिए। भारत की स्थिति आने वाले दिनों में अच्‍छी हो जाएगी।

राशिफल-
मेष-
स्थिति बेहतर है लेकिन लग्‍नेश और पंचमेश की स्थिति सही न होने से शारीरिक और मानसिक स्थिति गड़बड़ हो सकती है। जीवनसाथी और प्रेम का सहयोग मिलेगा। लेकिन अभी आपको रिस्‍क नहीं लेना चाहिए। व्‍यवसायिक स्‍तर पर चीजें ठीक हैं। आगे चलकर और ठीक हो जाएंगी। ज्‍यादा चिंता न करें। हनुमान चालीसा पढ़ें। उन्‍हें मानसिक रूप से प्रणाम करें।

वृषभ-शारीरिक तौर पर थोड़ी बेहतर हुई है लेकिन कोई रिस्‍क अभी न लें। डिस्‍टर्ब फील करेंगे। भावुकता के शिकार हो सकते हैं। प्रेम में थोड़ा तू-तू, मैं-मैं के संकेत हैं। फिर भी ठीक रहेगा। मानसिक चंचलता पर नियंत्रण रखें। शारीरिक और प्रेम की स्थिति मध्‍यम से बेहतर की तरफ है। व्‍यवसायिक स्थिति अभी ठीक नहीं दिखाई दे रही। केमिकल या दवाइयों के कारोबार से जुड़े लोगों का कुछ ठीक हो सकता है। शनिदेव को मानसिक तौर पर प्रणाम करना उचित रहेगा।


मिथुन-भावुकता पर नियंत्रण रखें। बच्‍चों के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। महत्‍वपूर्ण निर्णयों को अभी टाल दें। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यवसाय मध्‍यम है। मां काली को मानसिक रूप से प्रणाम करना आपके लिए अच्‍छा रहेगा।

कर्क-घर में तू-तू मैं-मैं हो सकती है। भौतिक सुख-सम्‍पदा में बढ़ोत्‍तरी हो सकती है। आपके पास जो चीजें रखी हैं उनका सदुपयोग करें। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम मध्‍यम से बेहतर की ओर है। व्‍यवसाय की चिंता अभी छोड़ दें। अभी मध्‍यम ही चलेगा। बाकी ठीक-ठाक है। ओम नम: शिवाय का जाप करें।

सिंह-पराक्रमी दिख रहे हैं। आंतरिक उर्जा ठीक हो जाएगी। सारी चीजें ठीक दिखाई दे रही हैं। स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर सचेत रहें। लग्‍नेश अष्‍टम भाव में हैं। यह ठीक नहीं है। गुरु की भी अच्‍छी स्थिति नहीं है। शुभता की कमी है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यवसाय मध्‍मय है। सूर्यदेव को जल दें। पीली वस्‍तु पास रखें।

कन्‍या-कुटुम्‍बजनों, अपनों का साथ होगा। रुपए-पैसे का भी कहीं से इंतजाम हो सकता है। बस वाणी पर नियंत्रण रखिएगा। अपनों से न उलझिएगा। स्‍वास्‍थ्‍य, व्‍यवसाय मध्‍यम है। प्रेम मध्‍यम से बेहतर की ओर है। हरी वस्‍तु पास रखें। लाल वस्‍तु का दान करें।

तुला-उर्जा बढ़ी हुई है लेकिन मन की स्थिति ठीक न होने के कारण अवसाद की स्थिति आ सकती है। इस पर ध्‍यान रखिएगा। स्‍वास्‍थ्‍य, व्‍यवसाय, प्रेम मध्‍यम है। शनिदेव के मंत्र का जाप करें। उन्‍हें मानसिक तौर पर प्रणाम करें।

वृश्चिक-कुछ बातों को लेकर मानसिक अवसाद की स्थिति रहेगी। इससे बचें। कुछ पीली चीजें पास रखें। लाल वस्‍तु पास रखें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। भगवान विष्‍णु का ध्‍यान करें। धीरे-धीरे चीजें ठीक हो जाएंगी। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यवसाय मध्‍यम है।

धनु-कुछ आर्थिक मामले सुलझेंगे। चाहे टेलीफोनिक हो या किसी अन्‍य ढंग से कोई आश्‍वासन मिले। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। व्‍यवसाय की स्थिति मध्‍यम ही चलेगी। प्रेम की स्थिति ठीक ठाक है। लाल वस्‍तु पास रखें।केसर का तिलक लगाएं।

मकर-राजसत्‍ता पक्ष से कुछ राहत, कोई आश्‍वासन मिल सकता है। किसी प्रकार से कोई अनबन है तो समझौता होना ठीक है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम मध्‍यम है। व्‍यवसाय ठीक ठाक है। भगवान गणेश की वंदना करना अच्‍छा रहेगा।

कुंभ-भाग्‍यवश कुछ अच्‍छे समाचार की प्राप्ति हो सकती है। व्‍यापार से जुड़े कुछ आश्‍वासन मिल सकते हैं। परेशानियां कुछ कम होती दिख रही हैं। स्‍वास्‍थ्‍य, व्‍यवसाय मध्‍यम है। प्रेम की स्थिति ठीक है। मां काली को मानसिक रूप से प्रणाम करें।

मीन-बहुत बचकर चलिए। बस एक-दो दिन की बात है। रिस्‍क है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यवसाय सब मध्‍यम है। मां काली को मानसिक रूप से प्रणाम करना आपके लिए अच्‍छा होगा।

प्रस्‍तुति-
अजय कुमार सिंह
गोरखपुर। 

Alakha Ram Singh

लेखक के बारे में

Alakha Ram Singh
करीब एक दशक से पत्रकारिता कर रहे अलख सिंह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। अलख बांदा (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं और उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से एमए इन मास कॉम्युनिकेशन किया है। अलख वर्ष 2014 से डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले करीब एक वर्ष तक प्रिंट मीडिया में रिपोर्टिंग/फ्रीलांसिंग भी कर चुके हैं। अलख 2016 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले अमर उजाला और एनबीटी गुड़गांव में भी काम कर चुके हैं। और पढ़ें
जानें Navratri 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Shiv Chalisa, Shiv Aarti, Shiv Mahamrityunjaya Mantra, Shiv Stuti, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़राशिफल Video 10 अप्रैल: पराक्रमी दिखेंगे सिंह राशि के जातक