ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyRashifal On January 29 people of Aries Cancer and Virgo will be full of selfconfidence sum of the benefits of these zodiac signs Astrology in Hindi

Rashifal: 29 जनवरी को आत्मविश्वास भरपूर रहेंगे मेष, कर्क और कन्या राशि के लोग, इन राशियों का धनलाभ के योग

Horoscope Rashifal 29 January 2022 : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। 29 जनवरी 2022, दिन शनिवार को माघ माह कृष्ण पक्ष की द्वादशी...

Rashifal: 29 जनवरी को आत्मविश्वास भरपूर रहेंगे मेष, कर्क और कन्या राशि के लोग, इन राशियों का धनलाभ के योग
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 28 Jan 2022 07:22 PM
ऐप पर पढ़ें

Horoscope Rashifal 29 January 2022 : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। 29 जनवरी 2022, दिन शनिवार को माघ माह कृष्ण पक्ष की द्वादशी  तिथि रहेगी। शाम 08:40 के बाद त्रयोदशी रहेगी। शनिवार को एकादशी का पारण है। इस दिन खिचड़ी व उड़द दान का बहुत महत्व है। रात्रि में माता काली जी की विधिवत पूजा करें व भैरो स्तोत्र का पाठ करें। आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य लाभ की मान्यता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। पं. राघवेंद्र शर्मा से जानिए 29 जनवरी, 2022 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल...

मेष राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।  शैक्षिक या बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। स्वास्‍थ्‍य का ध्यान रखें। दफ़्तर में उच्‍चाधि‍कार‍ियों से मनमुटाव की स्‍थ‍ित‍ि बन सकती हैं। सावधान रहें।

वृष राशि- मन में निराशा एवं असन्तोष रहेगा। बातचीत में सन्तुलित रहें।  नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा। तनाव से बचें। 

मिथुन राशि- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में हो सकते हैं। कारोबार की समस्याओं पर ध्यान दें।  व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

कर्क राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। आत्मसंयत रहें।  व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। माता का साथ  मिलेगा। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। मानसिक तनाव रहेगा। क्रोध की अधिकता हो सकती है। यात्रा के योग हैं।

सिंह राशि- पठन-पाठन में रुचि रहेगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव हो सकते हैं।  नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। मन में नकरात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा।

कन्या राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु धैर्यशीलता में कमी आ सकती हैं। संयत रहें।  नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। क्रोध के अतिरेक से बचें। वाणी में कठोरता का प्रभाव भी हो सकता है। कारोबार का विस्तार हो सकता है। धन की स्थिति में सुधार होगा। `

तुला राशि- नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। परिवार से दूर किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं।  आय में वृद्धि होगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। धार्मिक संगीत में दिलचस्पी हो सकती है। आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी आएगी। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। 

वृश्चिक राशि- मन अशान्त रहेगा। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है।  कारोबार में व्यर्थ की भाग-दौड़ हो सकती है। परिवार का साथ मिल सकता है। आय में वृद्धि हो सकती है। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। मि‍त्रों से भेंट होगी।

धनु राशि- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में हो सकते हैं। बातचीत में भी सन्तुलित रहें।  कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्त हो सकता है। माता से धन का लाभ होगा। संचित धन में वृद्धि होगी। परिवार के साथ यात्रा देशाटन के लिए जाना हो सकता है। मानसिक शान्ति रहेगी। सुखद समाचार म‍िलेगा। 

मकर राशि- आत्मसंयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें।  पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। भवन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। भवन सुख में वृद्धि होगी। खर्च अधिक रहेंगे। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। भाइयों के सहयोग से कारोबार में लाभ की प्राप्‍त‍ि होगी।

कुंभ राशि- बातचीत में संयत रहें। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।  पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। भवन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। म‍ित्रों से भेंट होगी। 

मीन राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहें।  परिवार के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। किसी मित्र के सहयोग से धन प्राप्त हो सकता है। मन अशान्त रहेगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। सेहत के प्रति सतर्क रहें। माता-पिता का साथ मिलेगा। परिश्रम अधिक रहेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें