इस महीने में गुरु होंगे वक्री, 119 दिन के लिए इन राशियों पर गुरुकृपा, जो काम करेंगे उसी में फायदा मिलेगा
rashifal horoscope :जुलाई के महीने गुरु वक्री होने जा रहे हैं, ऐसे में 119 दिन तक गुरु वक्री रहेंगे। अपनी ही राशि में रहकर गुरु विपरीत चाल चलेंगे। गुरु के वक्री होने से इन राशियों पर क्या प्रभाव होगा।
इस खबर को सुनें
guru rashi parivartan :जुलाई के महीने गुरु वक्री होने जा रहे हैं, ऐसे में 119 दिन तक गुरु वक्री रहेंगे। गुरु नवंबर तक वक्री रहेंगे। अपनी ही राशि में रहकर गुरु विपरीत चाल चलेंगे। गुरु के वक्री होने से इन राशियों पर क्या प्रभाव होगा। 29 जुलाई को गुरु वक्री होंगे और इस तरह विपरीत चाल चलते हुए 24 नवंबर 2022 को वापस अपनी स्थिति में आएंगे। इससे पहले अक्टूबर में गुरु वापस मीन राशि में प्रवेश करेंगे। गुरु जब भी वक्री होते हैं इनकी गति धीमी हो जाती है। गुरु को धन वैभव, संतान, विद्या का कारक माना जाता है। जिनकी कुंडली में गुरु मजबूत होते हैं, उन्हें धन वैभव, संतान सुख और विद्या सब हासिल होता है। गुरु के वक्री होने पर भी कुछ राशि के लोगों को गुरु काफी कुछ देंगे।
Guru Gochar 2022: 13 अप्रैल से इन 3 राशि वालों पर होगी देवगुरु बृहस्पति की विशेष कृपा, चमकेगी किस्मत
इन राशियो ंके लिए लाभदायक
गुरु का वक्री होना मेष, कर्क, तुला, मकर राशि के लिए बहुत ही फायदेमंद होगा। ये लोग जिस चीज में हाथ डालेंगे, उसी में सफलता हासिल करेंगे। मिथुन, कन्या, धनु और मीन राशि के लिए बी समय बहुत ही उत्तम रहेगा। वृषभ, सिंह, वृ्श्चिक, कुंभ राशि के लिए थोड़ा समय समस्याएं पैदा करना वाला होगा। इन राशि के लोगों को बहुत कम ही प्रभाव पड़ेगा, लेकिन इनकी जीवनशैली में कुछ बदलाव हो जाएगा। कुल मिलाकर 119 दिन इन राशि के लोगों को समस्याओं का सामना करना होगा। इसी बीच अक्टूबर में गुरु मीन राशि में ही दोबारा आएंगे। गुरु दो चरणों में मीन राशि में प्रवेश कर रहे हैं। पहले अप्रैल में फिर अक्टूबर में प्रवेश करेंगे। इस बीच दो बार वक्री और वापस सीधी चाल चलेंगे।