ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologyrashifal 8 Jan 2020 Taurus zodiac sign people will get success in every work today know the horoscope of other zodiacs and watch video

राशिफल 8 Jan 2020: वृषभ राशि के जातकों को आज हर काम में मिलेगी सफलता, जानें अन्य राशियों का हाल Video में

ग्रहों की स्थिति-वृषभ में चंद्रमा हैं। राहु मिथुन राशि में हैं। मंगल वृश्चिक राशि में हैं। धनु राशि में सूर्य, बुध, गुरु, केतु और शनि हैं। मकर राशि में शुक्र का गोचर चल रहा...

राशिफल 8 Jan 2020: वृषभ राशि के जातकों को आज हर काम में मिलेगी सफलता, जानें अन्य राशियों का हाल Video में
ज्योतिषाचार्य पंडित नरेन्द्र उपाध्याय,गोरखपुरWed, 08 Jan 2020 03:07 PM
ऐप पर पढ़ें

ग्रहों की स्थिति-वृषभ में चंद्रमा हैं। राहु मिथुन राशि में हैं। मंगल वृश्चिक राशि में हैं। धनु राशि में सूर्य, बुध, गुरु, केतु और शनि हैं। मकर राशि में शुक्र का गोचर चल रहा है।

राशिफल-
मेष-

सकारात्मक-स्थिति ठीक है। चौतरफा अगर सारे ग्रहों का अध्ययन किया जाए तो किसी प्रकार का कोई जोखिम नहीं है। निरंतर आप आगे बढ़ रहे हैं।
नकारात्मक-थोड़ा संघर्ष करना पड़ रहा है। पूंजी निवेश अभी न करें।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-अच्छी स्थिति चल रही है।
सेहत-अच्छी स्थिति है।
उपाय-भगवान विष्णु का दर्शन जरूर करिए। भाग्य में बदलाव होगा।

वृषभ-
सकारात्मक-बहुत अच्छी स्थिति है। बहुत अच्छी एनर्जी है। इस एनर्जी का इस्तेमाल करके जो भी काम करेंगे उसमें निश्चित सफलता मिलेगी।
नकारात्मक-मानसिक चंचलता पर नियंत्रण रखें।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-अच्छी स्थिति है।
सेहत-अच्छी स्थिति है।
उपाय-पीली वस्तुओं जैसे चने की दाल का दान करें। स्थिति में और सुधार होगा।

मिथुन-
सकारात्मक-किसी तरह की कोई समस्या नहीं है।
नकारात्मक-थोड़ा चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। चिंतित बने रहेंगे। खर्च की अधिकता से परेशान रहेंगे।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-रोजी रोजगार में तरक्की कर रहे हैं। व्यवसायिक सफलता मिल रही है।
सेहत-सुधार की ओर अग्रसर हैं।
उपाय-यदि भगवान विष्णु का दान करें या विष्णु मंदिर में पीली चीज का दान करें तो और अच्छी स्थिति होगी।

कर्क-
सकारात्मक-आर्थिक स्थिति आपकी सुदृढ़ होती जा रही है। आशातीत सफलता आपको मिल रही है। अच्छे समाचार की प्राप्ति भी हो रही है। धन, यश, कीर्ति में व़ृद्धि हो रही है। किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है।
नकारात्मक-अकारण चिंतित रहेंगे।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-व्यवसायिक स्थिति अच्छी चल रही है।
सेहत-काली जी का दर्शन करें। मां भगवती के चरणों का आशीर्वाद लें और बेहतर स्थिति होगी।  

सिंह-
सकारात्मक-शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग मिल रहा है। कोर्ट कचहरी में विजय मिल रही है। अच्छी स्थिति में आप चल रहे हैं।
नकारात्मक-थोड़ा तू-तू मैं-मैं सम्भव है।
प्रेम-अच्छी स्थिति चल रही है।
व्यवसाय-सफलता मिल रही है।
सेहत-स्थिति सुधर रही है।
उपाय-कुछ भी सफेद वस्तु खास दही का दान करते हैं तो बहुत अच्छा होगा।

कन्या-
सकारात्मक-भाग्यवर्धक दिनों का निर्माण होने लगा है। तृतीय घर में मंगल जाकर पराक्रमी बना रहा है आपको। किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है।
नकारात्मक-घर में थोड़ा तू-तू मैं-मैं की स्थिति जरूर बनी हुई है।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-दिनों दिन स्थिति सुधर रही है।
सेहत-ठीक स्थिति है। शारीरिक-मानसिक दोनों स्थितियां ठीक हैं।
उपाय-कोई भी पीली वस्तु जैसे चने की दाल का दान करें।

तुला-
सकारात्मक-अब ठीक चलने लगा है। स्थिति में दिनोंदिन सुधार हो रहा है।
नकारात्मक-चंद्रमा के अष्टम भाव में जाने के चलते आज के दिन थोड़ी दिक्कत है आपको। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-अच्छी स्थिति है।
सेहत-मध्यम स्थिति है।
उपाय-मां भगवती के चरणों में जाएं उनको प्रणाम करें अच्छा रहेगा।

यहां वीडियो में देखिए सभी राशियों का राशिफल-


 

वृश्चिक-
सकारात्मक-हर दृष्टि से बहुत अच्छा है। किसी प्रकार का कोई जोखिम नहीं है।
नकारात्मक-मानसिक चंचलता पर थोड़ा नियंत्रण रखें।
प्रेम-नवप्रेम का आगमन हो सकता है।
व्यवसाय-सफलता मिलेगी।
सेहत-सुधार होगा।
उपाय-केसर का तिलक लगाएं।

धनु-
सकारात्मक-दिनों दिन जोखिम से उबरते जा रहे हैं आप। विरोधी दबेंगे आप आगे बढ़ेंगे। आपमें रौब है। आपमें ओज है। विनम्रता है।
नकारात्मक-मन में स्पष्टता नहीं है।
प्रेम-पहले से अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-सफलता मिल रही है।
सेहत-पहले से अच्छी स्थिति है।
उपाय-हनुमान जी की शरण में जाएं और अच्छा होगा।

मकर-
सकारात्मक-निर्णय लेने की क्षमता बहुत अच्छी चल रही है।
नकारात्मक-द्वादश भाव में ग्रहों का जमावड़ा है। शनि भी द्वादश भाव में है। इससे उर्जा की कमी दिख रही है।
प्रेम-उम्दा स्थिति है।
व्यवसाय-ठीक स्थिति कही जाएगी।
सेहत-मध्यम स्थिति है।
उपाय-शनिदेव का दर्शन करें।

कुंभ-
सकारात्मक-घर में कुछ उत्सव सा माहौल दिख रहा है। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी, सम्पन्नता, मां के स्वास्थ्य में सुधार होगा। रुपए पैसे की स्थिति बड़ी अच्छी स्थिति है। शासन सत्ता पक्ष के करीब हैं। आगे बढ़ें।
नकारात्मक-घर में कुछ तू-तू मैं-मैं हो सकती है।
प्रेम-मध्यम स्थिति है।
व्यवसाय-बहुत अच्छी स्थिति है।
सेहत-अच्छी स्थिति है।
उपाय-सूर्यदेव को जल दें।

मीन-
सकारात्मक-यह समय कार्यों को करने वाला है। जो चाहते हैं कर डालिए। लक्ष्य को छूने वाले हैं। धैर्य बनाकर चलते रहिए। सारी स्थितियां ठीक दिख रही हैं।
नकारात्मक-अकारण थोड़ा ज्यादा सोचने लगेंगे।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-अच्छी स्थिति है।
सेहत-अच्छी स्थिति है।
उपाय-बजरंग बली का पूरा पूरा सहयोग मिल रहा है। उनके चरणों में जाएं, आशीर्वाद लें।

प्रस्तुति-
अजय कुमार सिंह
गोरखपुर।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें