ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyRashifal 17 February Video Opponents of Gemini will be defeated the yoga of economic benefits to Capricorn know about the rest of the zodiac signs

राशिफल 17 फरवरी Video: मिथुन के विरोधी परास्त होंगे, मकर को आर्थिक लाभ के योग, जानें बाकी राशियों के बारे में

ग्रहों की स्थिति-मिथुन राशि में राहु हैं। चंद्रमा वृश्चिक राशि में हैं। केतु, गुरु और मंगल धनु राशि में हैं। मकर में शनि हैं। सूर्य और बुध कुंभ राशि में हैं। शुक्र मीन राशि में गोचर में...

राशिफल 17 फरवरी Video: मिथुन के विरोधी परास्त होंगे, मकर को आर्थिक लाभ के योग, जानें बाकी राशियों के बारे में
ज्योतिषाचार्य पंडित नरेन्द्र उपाध्याय,गोरखपुरMon, 17 Feb 2020 10:39 AM
ऐप पर पढ़ें

ग्रहों की स्थिति-मिथुन राशि में राहु हैं। चंद्रमा वृश्चिक राशि में हैं। केतु, गुरु और मंगल धनु राशि में हैं। मकर में शनि हैं। सूर्य और बुध कुंभ राशि में हैं। शुक्र मीन राशि में गोचर में है।

राशिफल-
मेष-

सकारात्मक-प्रतिकूल परिस्थितियों से जल्दी उबर जाएंगे।
नकारात्मक-चोट लग सकती है। परिस्थितियां अचानक प्रतिकूल हो सकती हैं। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं।
प्रेम-ठीक स्थिति रहेगी।
व्यवसाय-अच्छी स्थिति है।  
सेहत-शारीरिक स्थिति थोड़ी खराब दिख रही है।  
उपाय-लाल वस्तु का दान करें। बजरंग बली का दर्शन करें।

वृषभ-
सकारात्मक-हर दृष्टिकोण से बहुत अच्छा समय है।
नकारात्मक-मानसिक चंचलता पर नियंत्रण रखें।
प्रेम-नवप्रेम का आगमन हो सकता है। शादी तय हो सकती है। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा।
व्यवसाय-तरक्की करेंगे।
सेहत-अच्छी स्थिति रहेगी।
उपाय-बजरंग बली का दर्शन करें। लाल वस्तु का दान करें।


 

मिथुन-
सकारात्मक-विरोधी परास्त होंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। शत्रु पक्ष की एक नहीं चल पाएगी।
नकारात्मक-शत्रु डिस्टर्ब करने की पूरी कोशिश करेंगे।  
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-दिनों दिन आगे बढ़ते जाएंगे।  करते रहेंगे।
सेहत-शारीरिक स्थिति मध्यम रहेगी।
उपाय-लाल वस्तु का दान करें। बजरंग बली का दर्शन करें।

कर्क-
सकारात्मक-थोड़ी बाधार के बावजूद खरीदारी हो जाएगी।
नकारात्मक-घर में थोड़ा कोलाहल सा दिख रहा है। घर की स्थिति ठीक नहीं है। भौतिक सुख सम्पदा की खरीदारी में थोड़ा खलल पड़ सकता है। मां के स्वास्थ्य में सुधार देर से होगा।
प्रेम-मध्यम स्थिति है।
व्यवसाय-व्यापारिक स्थिति चलती रहेगी। अच्छा रहेगा।
सेहत-रक्तचाप अनियमित हो सकता है।  
उपाय-लाल वस्तु पास रखें।

सिंह-
सकारात्मक-स्थिति अच्छी कही जाएगी।  कोई बड़ा नुकसान नहीं होगा।
नकारात्मक-थोड़ा टफ टाइम इसको कहेंगे। थोड़ा डिस्टर्बेंस रहेगा। तू-तू, मैं-मैं का संयोग दिख रहा है।  
प्रेम-मध्यम स्थिति है।  
व्यवसाय-ठीक स्थिति रहेगी।
सेहत-मध्यम स्थिति है।  
उपाय-हनुमान जी का दर्शन करें।

कन्या-
सकारात्मक-कार्यों को करने की शुरुआत कर दें। निश्चित आगे हो जाएंगे आप।
नकारात्मक- मानसिक चंचलता पर काबू रखें।
प्रेम-पहले से बेहतर स्थिति है।
व्यवसाय-व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी है।  
सेहत-अच्छी स्थिति है।
उपाय- लाल वस्तु का दान करें। बजरंग बली का दर्शन करें।

तुला-
सकारात्मक-समय ठीक है। रुका हुआ धन वापस मिलेगा।
नकारात्मक-कठोर भाषा के प्रयोग से बचें। कुटुम्बीजनों से न उलझें। कम बोलें।
प्रेम- अच्छी स्थिति है।  
व्यवसाय-रोजी-रोजगार में तरक्की कर रहे हैं।  
सेहत-अच्छी स्थिति है। सुधार हो रहा है।
उपाय-शनिदेव का दर्शन करें। उन्हें प्रणाम करें।

वृश्चिक-
सकारात्मक-नायक-नायिका की भांति चमकते हुए दिख रहे हैं। शारीरिक, सामाजिक, मानसिक हर दृष्टिकोण से अच्छा समय है।  
नकारात्मक-कड़े शब्दों के प्रयोग से बचें।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-बहुत अच्छ स्थिति दिख रही है।
सेहत-स्थिति अच्छी है।
उपाय-भगवान शिव का दर्शन करें। उन्हें जलाभिषेक करें।

धनु-
सकारात्मक-कोई जोखिम नहीं है। उबर जाएंगे।
नकारात्मक-जितना आवश्यक हो उतना ही खर्च करें। खर्च से परेशान हो सकते हैं। मन व्याकुल रहेगा।
प्रेम-प्रेम में दूरी बन सकती है।  
व्यवसाय-स्थिति ठीक चलती रहेगी।
सेहत-थोड़ा अनबन सा रहेगा।  
उपाय-हनुमान जी का दर्शन करें। केसर का तिलक लगाएं।  

मकर-
सकारात्मक-आर्थिक स्थिति मजबूत होती दिख रही है। शुभ समाचार की प्राप्ति हो रही है। संतान पक्ष से कुछ अच्छे समाचार की प्राप्ति हो रही है। जीवन में तरक्की कर रहे हैं।
नकारात्मक-मानसिक चंचलता पर काबू रखें।
प्रेम-बहुत अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-व्यापारिक लाभ हो रहा है।  
सेहत-अच्छी स्थिति है।
उपाय-लाल वस्तु का दान करें। मां काली को प्रणाम करें।  

कुंभ-
सकारात्मक-उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिल सकता है।
नकारात्मक-क्रोध पर नियंत्रण रखें।
प्रेम-बहुत अच्छी स्थिति है।  
व्यवसाय-रोजी रोजगार में तरक्की। व्यापारिक लाभ होगा। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है।
सेहत-सुधार हो रहा है।
उपाय-भगवान गणेश की वंदना करें।

मीन-
सकारात्मक-बहुत अच्छी स्थिति है। भाग्यवश कोई काम बन रहा है। पूजा-पाठ में मन लग रहा है। आप निरंतर तरक्की कर रहे हैं।
नकारात्मक-थोड़ा सावधान रहें। आपकी किसी गलती से दूसरों को नीचा दिखाने का मौका न मिल जाए।  
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-बहुत अच्छी स्थिति है।
सेहत- अच्छी स्थिति दिखाई दे रही है।
उपाय-हनुमान जी का दर्शन करें। लाल रंग की कोई वस्तु पास रखें।

प्रस्तुति-
अजय कुमार सिंह
गोरखपुर। 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें